पंजाब में मौसम ड्राई रहेगा, दिन में हवाएं चलेंगी: 15 अप्रैल तक बारिश के आसार नहीं, तापमान अभी भी सामान्य से नीचे – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगे हैं। हालांकि सुबह-शाम ठंड का अहसास जरूर हो रहा है। आज मौसम ड्राई रहेगा। लेकिन दिन में पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलेंगी। ऐसे में एकदम तेजी से तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि पिछले कल की तुलना में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि अभी भी यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे है। सबसे अधिक तापमान 33.2 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। दो प्वाइंटों में जानें आने वाले दिनों का मौसम 1. मौसम विभाग के मुताबिक अब 16 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मलेरकोटला और मोगा में 30 से 32 डिग्री, जबकि बठिंडा, मानसा और फाजिल्का में 32 से 34 डिग्री तक तापमान रह सकता है। फिरोजपुर, फरीदकोट और मुक्तसर में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा, जबकि बाकी जगहों पर यह सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। 2. इस तरह न्यूनतम तापमान की बात करें तो अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली और शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मलेरकोटला और मोगा में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि बठिंडा, मानसा और फाजिल्का में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा, पूरे राज्य में इस सप्ताह न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। मौसम की स्थिति इस तरह की उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर आसमान में काफी ऊंचाई पर तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं जमीन से लगभग 12–13 किलोमीटर ऊपर हैं और इनकी गति करीब 220 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका असर यह होता है कि मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही, 15 अप्रैल 2026 से पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके कारण इन क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। तीन दिन हवाएं चलेंगी मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि पूरे राज्य में मौसम साफ और सूखा रहने की संभावना है, यानी बारिश के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही, आने वाले सात दिनों में दिन के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी में धीरे-धीरे इजाफा महसूस होगा।

[ad_2]
पंजाब में मौसम ड्राई रहेगा, दिन में हवाएं चलेंगी: 15 अप्रैल तक बारिश के आसार नहीं, तापमान अभी भी सामान्य से नीचे – Punjab News