in

पंजाब में मैकेनिक की निकली डेढ़ करोड़ की लॉटरी: फोन कर 200 रुपए में खरीदी थी टिकट, फाजिल्का से कूरियर से मानसा मंगाई थी – Fazilka News Chandigarh News Updates

पंजाब में मैकेनिक की निकली डेढ़ करोड़ की लॉटरी:  फोन कर 200 रुपए में खरीदी थी टिकट, फाजिल्का से कूरियर से मानसा मंगाई थी – Fazilka News Chandigarh News Updates

[ad_1]

लॉटरी निकलने पर परिजनों के साथ डांस करत हुए मनमोहन।

पंजाब में मैकेनिक की​ ​​किस्मत पलट गई। उसकी डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। उसने फाजिल्का के जलालाबाद में लॉटरी संचालक​​ को​​​​​ फोन करके 200 रुपए की टिकट खरीदी थी। इसका पता लगते ही परिवार झूम उठा। मैकेनिक मनमोहन सिंह मानसा का रहने वाला है।

.

वह टिकट लेकर आज जलालाबाद में लॉटरी संचालक के पास पहुंचा। इस दौरान परिवार के सदस्य भी उसके साथ थे। परिवार ने यहां ढोल की थाप पर भांगड़ा किया। मनमोहन की 2 बेटियां हैं। उनके परिवार में नानी, माता, पत्नी समेत करीब 10 लोग हैं। मानसा में उसकी वर्कशॉप हैं, जहां गाड़ियां ठीक की जाती हैं।

मैकेनिक मनमोहन सिंह मानसा से फाजिल्का के जलालाबाद में टिकट लेकर पहुंचे।

200 रुपए की टिकट खरीदी थी मनमोहन ने बताया कि करीब 3 साल पहले वे इस इलाके में आए थे और जाते-जाते लॉटरी का टिकट खरीद ले गए थे। तब इनाम नहीं निकला। उसके बाद वे फोन पर लॉटरी मंगवा लेते थे। एक-दो बार छोटे इनाम लगे। लेकिन इस बार 200 रुपए के टिकट पर डेढ़ करोड़ का इनाम लगा है।

इस पैसे से गरीब परिवारों की मदद करेंगे मैकेनिक ने बताया कि जब लॉटरी निकलने के बारे में फोन आया तो पहले यकीन नहीं हुआ। बाद में कन्फर्म होने पर घर में जश्न का माहौल बन गया। उन्होंने बताया कि इस पैसे से वह 10 से 20 किलोमीटर के एरिया में रहने वाले गरीब परिवारों की मदद करेंगे।

मैकेनिक मनमोहन सिंह ने कहा कि वह इन पैसों से जरूरतमंद लोगों की मदद करेगा।

मैकेनिक मनमोहन सिंह ने कहा कि वह इन पैसों से जरूरतमंद लोगों की मदद करेगा।

फोन पर किया था बुक, कूरियर से भेजा टिकट लॉटरी संचालक रवि कुमार और मुकेश कुमार ने बताया कि मनमोहन को फोन पर पंजाब स्टेट डियर मंथली लॉटरी का टिकट बेचा था। टिकट उन्हें कूरियर कर दिया गया। इस टिकट नंबर 659770 पर 4 अक्टूबर को डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकली। उन्होंने बताया कि जलालाबाद के इतिहास में आज तक इतना बड़ा इनाम नहीं लगा था।

[ad_2]
पंजाब में मैकेनिक की निकली डेढ़ करोड़ की लॉटरी: फोन कर 200 रुपए में खरीदी थी टिकट, फाजिल्का से कूरियर से मानसा मंगाई थी – Fazilka News

अनक्लेम्ड एसेट्स के लिए सेंट्रालाइज्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म की मांग:  SC ने सरकार-RBI से जवाब मांगा; बैंकों से म्यूचुअल फंड्स तक में ₹3.5 लाख करोड़ अनक्लेम्ड फंड Business News & Hub

अनक्लेम्ड एसेट्स के लिए सेंट्रालाइज्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म की मांग: SC ने सरकार-RBI से जवाब मांगा; बैंकों से म्यूचुअल फंड्स तक में ₹3.5 लाख करोड़ अनक्लेम्ड फंड Business News & Hub

बिहार चुनाव से पहले आए इस सर्वे में चौंकाने वाले दावे… जानें जीत के अनुमान से वोट परसेंट तक स Politics & News

बिहार चुनाव से पहले आए इस सर्वे में चौंकाने वाले दावे… जानें जीत के अनुमान से वोट परसेंट तक स Politics & News