[ad_1]
पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। चौदह जून से बारिश की संभावना बन रही है।
पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रात में भी गर्मी अधिक रहेगी। रेड अलर्ट पहली बार मौसम विभाग ने जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट
.
हालांकि, यह तापमान राज्य में सामान्य तापमान से 5.4 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान अमृतसर और बठिंडा में 45.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चौदह जून तक लोगों को इस तरह के मौसम का सामना करना पड़ेगा। चंडीगढ़ में 41.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
बिजली की डिमांड 16836 मैगावाट तक पहुंच गई। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल सिंह का पाल सिंह का तीन दिन तक गर्मी बहुत अधिक रहेगी। 18, 19 और 20 में बारिश की संभावना है।
राज्य में 17 जून तक इस तरह का मौसम रहेगा

राज्य में आज मौसम शुष्क रहेगा, जबकि हीट वेव का यलो व रेट अलर्ट है।
पांच जिलों में आज स्थिति रहेगी खराब
मौसम विभाग के मुताबिक, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी, यहां कई स्थानों पर भीषण गर्मी की लहर चलने की संभावना है और कुछ स्थानों पर गर्म रात होने की संभावना है।
वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, रूपनगर और पटियाला जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

14 जून से हल्की बारिश की संभावना
अगले दो दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 12 और 13 जून को कुछ स्थानों पर, और 14 जून को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। हालांकि, 14 से 17 जून तक अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। रात में मौसम गर्म रहेगा।

पंजाब में आज का मौसम
अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 30 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 29 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 31 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 31 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। धूप चमकेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
[ad_2]
पंजाब में भीषण गर्मी, आज हीट वेव का रेड अलर्ट: तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक; 14 जून से आंधी चलेगी, अमृतसर सबसे गर्म – Punjab News