पंजाब में बिजली सस्ती हुई: दरों में कटौती, फ्री यूनिट से ज्यादा खपत पर भी बिल कम आएगा, कमर्शियल यूजर्स को भी फायदा – Ludhiana News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में कटौती की है। इस कटौती का लाभ 1 अप्रैल 2026 से पंजाब भर के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। पंजाब सरकार ने नए रेटों को जारी करते हुए बताया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में ₹1.5 प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। बता दें कि पंजाब सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देती है। वहीं, 2 महीने का बिलिंग सर्किल के चलते 600 यूनिट मुफ्त होते हैं। ऐसे में नई बिजली दरों के बाद 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने वाले यूजर्स का बिल भी अब कम आएगा। कमर्शियल यूजर्स को भी फायदा
पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन ने बताया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट कम किए गए हैं। इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दरों को पांच रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है। जो कि देश में सबसे कम है। ये होगी नई बिजली दरें… पढ़ें कैसे उपभोक्ताओं का बिजली बिल पहले से कम आएगा… PSPCL पहली बार मुनाफे की कंपनी बनी
सरकार का दावा है कि इस कार्यकाल में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) पहली बार मुनाफे वाली कंपनी बनी है और पीएसपीसीएल को A+ रेटिंग और FY 2024-25 में ₹2634 करोड़ का मुनाफा हुआ है।

[ad_2]
पंजाब में बिजली सस्ती हुई: दरों में कटौती, फ्री यूनिट से ज्यादा खपत पर भी बिल कम आएगा, कमर्शियल यूजर्स को भी फायदा – Ludhiana News