[ad_1]
पंजाब-चड़ीगढ़ में फिर से मौसम बदल गया है। सुबह से मोहाली और चंडीगढ़ में बूंदाबांदी हुई। वहीं मौसम विभाग ने 7 जिलों में आज (27 मार्च) को बारिश का अलर्ट जारी किया है, 30 मार्च तक पूरे राज्य और चंडीगढ़ में मौसम खराब रहेगा, इस दौरान तेज आंधी भी चलेगी। हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा हो गया है। सबसे अधिक तापमान पटियाला में 34 डिग्री और चंडीगढ़ में 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके कारण दिन में गर्मी काफी बढ़ गई है। इन जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यानी बारिश हर जगह नहीं होगी, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की या थोड़ी तेज बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि कल भी अलर्ट था, लेकिन कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई। आज सुबह से कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा महसूस हो रहा है। कल से पूरे राज्य में बारिश की संभावना पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। इसके साथ एक चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है, जिसका असर पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में दिखेगा। आज उसका असर कम रहेगा, लेकिन इसके बाद अगले 3 दिनों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इस दौरान बारिश होगी। इस वजह से तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 27, 28 और 31 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं बारिश होगी, जबकि 29 और 30 मार्च को ज्यादा इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। अगले 3 दिन इस तरह रहेगा मौसम
[ad_2]
पंजाब में बदला मौसम, मोहाली में सुबह से बूंदाबांदी: चंडीगढ़ में भी बारिश हुई; तेज आंधी चलने का अलर्ट; तापमान सामान्य से 3.2° ज्यादा – Punjab News


