पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल के रेट बढ़े: ₹2 महंगा हुआ, बढ़ी कीमतें लागू; US-इजराइल और ईरान जंग का असर – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 2 रुपए बढ़ा दी गई है। यह बढ़ोतरी अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से की गई है। नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए रेट आज सुबह छह बजे से लागू हो गए है। सभी जिलों में दो रुपए ही रेट में इजाफा हुआ है। मोहाली में पहले रेट 105 .12 था, जो कि अब 107 .13 रुपए हो गया है। कंपनियों को रेट बढ़ने का मैसेज आया
इस समय पूरे पंजाब में 3600 के करीब पेट्रोल पंप है। मोहाली जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंजाब इकाई के सीनियर मेंबर अश्विंदर सिंह मोंगिया ने बताया कि पहले तो कुछ पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल बिकता था। लेकिन अब सारे पंपों पर यह सुविधा दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी कंपनियों को मैसेज आए गए थे। माहिरों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर शहरी इलाकों के पेट्रोल पंपों पर पड़ेगा। उनका कहना है कि मोहाली, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जैसे शहरों में एक पेट्रोल पंप पर अगर रोजाना 100 लीटर पेट्रोल बिकता है, तो उसमें करीब 35 लीटर प्रीमियम पेट्रोल की खपत होती है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

[ad_2]
पंजाब में प्रीमियम पेट्रोल के रेट बढ़े: ₹2 महंगा हुआ, बढ़ी कीमतें लागू; US-इजराइल और ईरान जंग का असर – Punjab News