[ad_1]
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। आज से अगले दो दिनों के लिए आंधी, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। साथ ही बारिश की भी संभावना है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री गुरदासपुर में दर्ज किया गया। 13 जिलों में बदला है मौसम मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 13 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन तारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर शामिल हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसान और वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें। इस तरह की मौसम स्थिति बनी है पाकिस्तान के पास हवा में हलचल बनी हुई है और ऊपरी स्तर पर तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से 26 मार्च से एक और 28 मार्च की रात से दूसरा मौसम सिस्टम सक्रिय होगा। इनके असर से पंजाब और आसपास के इलाकों में मौसम बदलेगा, जहां बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। आज बारिश की संभावना है मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, राज्य में 26 से 28 और 31 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 29 और 30 मार्च को कुछ अधिक स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 48 घंटों में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा, लेकिन उसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
[ad_2]
पंजाब में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट: आज 13 जिलों का मौसम होगा प्रभावित, तापमान सामान्य से अधिक; गुरदासपुर सबसे गर्म – Punjab News


