in

पंजाब में जो विभाग नहीं, उसमें 20 महीने से मंत्री: धालीवाल को न ऑफिस मिला न स्टाफ, सरकार ने गजट जारी कर सुधारी गलती – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब में जो विभाग नहीं, उसमें 20 महीने से मंत्री:  धालीवाल को न ऑफिस मिला न स्टाफ, सरकार ने गजट जारी कर सुधारी गलती – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पास अब सिर्फ NRI अफेयर्स विभाग है।

पंजाब सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी करके प्रशासनिक सुधार विभाग के अस्तित्व में न होने का ऐलान किया है।

.

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल 20 महीने से प्रशासनिक सुधार विभाग के मंत्री थे। उन्हें न कभी इस विभाग कार्यालय मिला, न सचिव।

विभाग की कभी मीटिंग भी नहीं हुई। मंत्री खुद अपने विभाग की तलाश कर रहे थे।

बताया गया है कि मंत्री ने यह सब मुख्यमंत्री भगवंत मान को बताया तो उन्होंने गलती सुधारी।

मुख्यमंत्री की सलाह पर पंजाब के गवर्नर ने 7 फरवरी 2025 को गजट नोटिफिकेशन जारी करके कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं है।

23 सितंबर 2024 को जारी नोटिफिकेशन में संशोधन किया गया। इसके बाद धालीवाल से प्रशासनिक सुधार वापस लेकर सिर्फ NRI अफेयर्स विभाग सौंपा गया।

हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक सुधार विभाग सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में ही चल रहा था।

पंजाब सरकार का नोटिफिकेशन…

2023 में मिला था प्रशासनिक सुधार विभाग मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके पास पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग था। सरकार ने इसे वापस ले लिया था। 1 जून 2023 को उनके विभागों में बदलाव किए गए। कृषि और कल्याण विभाग गुरमीत सिंह खुडि्डयां को दिया गया। धालीवाल को NRI मामले और प्रशासनिक सुधार विभाग सौंप दिया गया।

मामले पर किसने क्या कहा?

  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान: सिर्फ विभाग का नाम बदला है। ऐसी कोई बात नहीं है।
  • कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग: बदलाव क्या है?
  • अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर: स्टाइल। मंत्रियों को वो विभाग आवंटित करना, जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। जिन्हें खुद नहीं पता कि उनके पास कौन से विभाग हैं। यह सब इसलिए हो रहा है, क्योंकि मंत्रियों की शासन में कोई भूमिका नहीं है। दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से सरकार चल रही है।
  • भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता: 20 महीने लग गए पंजाब सरकार को समझने में कि जिस विभाग का प्रभार एक मंत्री को दिया गया वो विभाग अस्तित्व में ही नहीं था। यह पंजाब में शासन की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। पंजाब की जनता ने भरोसे के साथ सरकार चुनी थी, लेकिन उन्हें मिला क्या?

[ad_2]
पंजाब में जो विभाग नहीं, उसमें 20 महीने से मंत्री: धालीवाल को न ऑफिस मिला न स्टाफ, सरकार ने गजट जारी कर सुधारी गलती – Punjab News

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया पर सफर पड़ा महंगा, दी गई टूटी और धंसी हुई सीट Business News & Hub

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया पर सफर पड़ा महंगा, दी गई टूटी और धंसी हुई सीट Business News & Hub

IPL-2025 के लिए मुंबई इंडियंस की जर्सी लॉन्च:  कप्तान पंड्या CSK के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेंगे, पिछले सीजन में प्लेऑफ नहीं पहुंची थी टीम Today Sports News

IPL-2025 के लिए मुंबई इंडियंस की जर्सी लॉन्च: कप्तान पंड्या CSK के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेंगे, पिछले सीजन में प्लेऑफ नहीं पहुंची थी टीम Today Sports News