पंजाब में आठवीं के टॉपर्स से मिले सीएम मान: पेरेंट्स सहित बच्चों को रिहायश पर बुलाया, तुजुर्बे जाने, तरक्की की शुभकामनाएं दी – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब सीएम भगवंत सीएम रिहायश पर टॉपर्स को सम्मानित करते हुए।

पंजाब में आठवीं कक्षा में टॉप करने वाली तीनों छात्राओं से सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की है। तीन छात्राओं को उनके परिजनों सहित सीएम रिहायश पर बतौर मेहमान बुलाया गया था। इस दौरान सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी मौजूद रहीं। इस दौरान सीएम ने उनके साथ बा

.

सीएम पंजाब का वैसे आज बठिंडा और पठानकोट का दौरा था, लेकिन उससे पहले सीएम ऑफिस की तरफ से इन बच्चों को बुलाया गया था। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह से लेकर शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने हर बच्चे से उनके तजुर्बे जाने। उनके पैरेंट्स को बधाई दी। सीएम ने स्टूडेंट्स को नसीहत दी कि वे पूरी मेहनत से अपनी पढ़ाई जारी रखें। काम इस तरह करें कि उनका दूसरा विकल्प न बन पाए। करीब आधे घंटे तक यह प्रोग्राम चला।

पीएसईबी द्वारा आठवीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। परीक्षा में 10,422 स्कूलों के कुल 2,62,966 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 2,53,789 विद्यार्थी सफल (प्रमोट) हुए। इस प्रकार परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 96.51% रहा। सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतों (फरीदकोट) की छात्रा तमना ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उसने 600 में से 600 अंक (100%) प्राप्त किए। जबकि दूसरे स्थान पर जपनीत कौर, सरकारी मिडिल स्कूल, अरकवास (संगरूर) को मिला है। उसने 600 में से 598 अंक (99.67%) प्राप्त किए।

[ad_2]
पंजाब में आठवीं के टॉपर्स से मिले सीएम मान: पेरेंट्स सहित बच्चों को रिहायश पर बुलाया, तुजुर्बे जाने, तरक्की की शुभकामनाएं दी – Chandigarh News