in

पंजाब में आज से बारिश और तेज हवाएं चलेगी: 4 दिन लू से मिलेगी राहत; तापमान 42.8 डिग्री दर्ज, बठिंडा सबसे गर्म – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब में आज से बारिश और तेज हवाएं चलेगी:  4 दिन लू से मिलेगी राहत; तापमान 42.8 डिग्री दर्ज, बठिंडा सबसे गर्म – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब चंडीगढ़ में आज लू नहीं चलेगी। आंधी और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना।

पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बठिंडा राज्य में सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह अब औसत तापमान से 6.2 डिग्री अधिक है।

.

दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है। इस वजह से मौसम बदला है। हिमाचल में बर्फबारी हुई है। ऐसे में 14 अप्रैल तक हीट वेव नहीं चलेगी। आज 16 जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं, आंधी और बिजली भी चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

17 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, तापमान भी गिरेगा। जबकि तापमान में गिरावट आएगी।

पंजाब में 15 अप्रैल तक मौसम इस तरह का रहेगा।

इन जिलों में बनेगी आंधी और बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, गुरदासपुर, लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, कपूरथला, अमृतसर, फरीदकोट, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, सास नगर (मोहाली), मालेरकोटला जिले में तेज हवाओं के साथ आंधी/बिजली (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) की संभावना है।

आज 16 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है।

आज 16 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बन रही है।

अस्पतालों में बैड रिजर्व भले ही मौसम में आज बदलाव होगा, लेकिन विभाग की तरफ से लोगों को पहले ही नसीहत दी गई है कि तेज धूप के समय घरों से कम निकलें। घरों में रहकर ही तरल पदार्थ आदि पिएं। इसके अलावा तबीयत आदि बिगड़ती है तो तुरंत अस्पताल पहुंचें। सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे इलाज की सुविधा रहेगी। वहीं, अस्पतालों में बेड रिजर्व रखे गए हैं।

पंजाब में बड़े शहरों में ऐसे रहेगा मौसम

चंडीगढ़ – आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक दो बार गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तापमान आज 23 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

अमृतसर- आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक दो बार गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। तापमान आज 23 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

लुधियाना- आज बादल छाए रहेंगे। तापमान आज 22 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी। तापमान आज 24 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मोहाली- आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, एक दो बार गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। तापमान आज 23 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

[ad_2]
पंजाब में आज से बारिश और तेज हवाएं चलेगी: 4 दिन लू से मिलेगी राहत; तापमान 42.8 डिग्री दर्ज, बठिंडा सबसे गर्म – Punjab News

अमेरिकी शेयर बाजार में 9.5% तक की तेजी, ट्रंप के इस फैसले ने पलटा मार्केट का मूड – India TV Hindi Business News & Hub

अमेरिकी शेयर बाजार में 9.5% तक की तेजी, ट्रंप के इस फैसले ने पलटा मार्केट का मूड – India TV Hindi Business News & Hub

क्या आपकी लाइफस्टाइल दे रही है आपको धूप की कमी वाली बीमारी? हो जाएं सावधान Health Updates

क्या आपकी लाइफस्टाइल दे रही है आपको धूप की कमी वाली बीमारी? हो जाएं सावधान Health Updates