[ad_1]
तरनतारन उप-चुनावों के लिए रोड शो के दौरान सीएम भगवंत मान।
पंजाब में महिलाओं को अगले बजट से 1000 रुपए महीना मिलना शुरू हो जाएगा। ये घोषणा सीएम भगवंत मान ने तरनतारन में चुनावी रोड शो के दौरान की है। सीएम भगवंत मान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के प्रमोशन के लिए तरनतारन पहुंचे थे। इस दौरान उन्हों
.
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले बिजली के बिल माफ किए हैं, स्कूलों की फीस बच्चों की बच रही है। 5 हजार रुपए यहां से बच रहे हैं। युवाओं को नौकरियां भी दी हैं। पंजाब को चलाने की जिम्मेदारी हमारी है। हमें देखना पड़ता है, किस हिसाब से किसे क्या देना है। हमने माताओं-बहनों को वादा किया है कि 1000 रुपए देने का। अगले बजट हम महिलाओं को 1000 रुपए दे देंगे। हमनें 5 साल में वादे पूरे करने की बात कही थी। वे हम करके देंगे।
अकाली दल पर साधा निशाना इस दौरान सीएम भगवंत मान ने अकाली दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने सांसद हरसिमरत बादल के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें हरसिमरत ने कहा था कि उनकी सरकार के समय चिट्टे का नामों निशान भी नहीं था, पर तंज कसा। मान ने कहा कि तब मजीठिया को चिट्टे के नाम से जाना जाता था। मजीठिया का नाम चिट्टे की जगह प्रयोग होता था, मजीठिया पूड़ी।
पहले हरसिमरत बादल ने बोला था कि जो चिट्टा बेचता है, उसका कुछ ना रहे। सच में अब बिक्रम मजीठिया का कुछ नहीं रहा। जेल में सिरहाना मंगाता है।
तरनतारन चुनाव का शेड्यूल और उम्मीदवारों की लिस्ट…

[ad_2]
पंजाब में अगले बजट से महिलाओं को ₹1000 मिलेंगे: तरनतारन चुनावी रोड-शो में सीएम मान की घोषणा; मजीठिया पर बोले- अब जेल में सिरहाना मंगाता है – tarn-taran News

