पंजाब बजट मोमेंट्स: फुलकारी में लिपटी बजट कॉपी; वित्तमंत्री चीमा ने मां के पैर छुए; तीसरी बार बंद गले का सूट पहना – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

लोकसभा हो या विधानसभा, बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा विधानसभा में 5वां बजट पेश कर रहे हैं। उनकी ड्रेस को लेकर देखें तो उन्हें बंद गला सूट काफी पसंद है।

.

वित्तमंत्री चीमा ने 2 बजट कुर्ता पजामा और हाफ जेकेट पहनकर पेश किए। उसके बाद 2 बजट बंद गला सूट पहनकर पेश किए। अब आज आखिरी बजट भी वह इसी तरह का सूट पहनकर पेश करने वाले हैं।

इतना इतना जरूर है कि उन्होंने अपनी पगड़ी और सूट के कलर को हर साल बदला है। दैनिक भास्कर के साथ आज दिनभर देखिए बजट से जुड़े बड़े मोमेंट्स…

1. बजट कॉपी पर फुलकारी का कवर चढ़ाया पंजाब सरकार ने इस बजट को महिलाओं को डेडिकेट करने की तैयारी की है। इसी वजह से बजट की कॉपी पर फुलकारी का कवर चढ़ाया गया है। सरकार आज महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीने देने का ऐलान करने की तैयारी में है। इसके लिए बजट में फंड का प्रबंध किया जाएगा।

2. मां का आशीर्वाद, विधानसभा में परिवार के साथ वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने पहले मां मनजीत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सरकारी कोठी से परिवार के साथ बजट पेश करने के लिए बाहर निकले। इस दौरान वह बजट की कॉपी दिखाते हुए नजर आए।

वित्तमंत्री के 5 बजट, 5 ड्रेस के बारे में जानिए…

  • पहली बार पीले रंग की पकड़ीवित्तमंत्री हरपाल चीमा ने साल 2022 में पहला बजट पीले रंग की पगड़ी पहनकर पेश किया। शहीद ए आजम भगत सिंह को आदर्श मानने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्टी नेताओं की पगड़ी का यही रंग रखा है। जिसे वह इंकलाबी मानते हैं।
  • दूसरी बार गुलाबी रंग की पगड़ीदूसरी बार यानि 2023 में वित्तमंत्री ने जब बजट पेश किया तो हल्की गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी। इसके साथ कुर्ता-पजामा और सफेद रंग की जैकेट पहनी थी।
  • तीसरी बार बंदे गले वाले कोट की एंट्री2024 में तीसरा बजट पेश किया। इस दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने पीच कलर की पगड़ी और डार्क ब्राउन कलर का बंद गले वाला कोट-पैंट पहना था।
  • चौथे बजट में लाइट ब्लू कलर की पगड़ीचौथा बजट 2025 में पेश किया तो उस दिन उन्होंने सफेद रंग का बंद गले वाला सूट पहना और लाइट ब्लू कलर की पगड़ी बांधी।
  • आखिरी बजट में महरून कलर की पगड़ी2026 में इस सरकार के आखिरी बजट में चीमा ने हल्के ग्रे कलर का बंद गला सूट व महरून कलर की पगड़ी बांधी है।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

[ad_2]
पंजाब बजट मोमेंट्स: फुलकारी में लिपटी बजट कॉपी; वित्तमंत्री चीमा ने मां के पैर छुए; तीसरी बार बंद गले का सूट पहना – Punjab News