[ad_1]
मानसा शहर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला। वह सुबह काम पर गया था। इसी बीच उसकी प्रेमिका के पति ने दूसरी महिला से कॉल करवा उसका पता पूछा। इसके बाद उसका पीछा करते हुए गया और उसे वहां पर पकड़ा लिया। आरोपियों ने वहां पर भी उसकी के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे बोलेरो कार में डालकर आपने घर ले गए। यहां पर घर के सामने ही पेड़ से बांधकर कर उसकी जमकर पिटाई की। जिससे उसके हाथ-पैर टूट गए। इसी बीच किसी ने युवक के के परिवार को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने पुलिस बुला दी। इसके बाद घायल युवक को मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बंठिडा रेफर कर दिया। जहां पर उसकी आज 13 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जशनदीप सिंह( 25) के नाम से हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला, उसके पति और अन्य साथियों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया हैं। दो महिलाएं अभी फरार हैं। मृतक के परिवार ने ये बातें बताईं… मामले की जांच कर रही पुलिस थाना सिटी-1 के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने इस केस में अभी तक तीन लोगों काे गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
[ad_2]
पंजाब- प्रेमी को पेड़ से बांध पीट-पीटकर मार डाला: प्रेमिका के पति ने मानसा में दूसरी महिला से पता निकलवाया; फिर बोलेरो में उठा लाया – Mansa News

