[ad_1]
होशियारपुर में धार्मिक कुटिया में माथा टेककर लौट रही पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। महिला को 3 गोलियां मारी गईं। हमलावरों ने सामने से आकर उन पर फायरिंग की। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात शनिवार तड़के 5 बजे हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों को सील कर दिया है। CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पैदल घर लौट रही थी
पुलिस के मुताबिक यह वारदात होशियारपुर के गढ़शंकर एरिया में हुई। महदवाणी गांव की रहने वाली रचना देवी (62) तड़के 5 बजे घर से निकलीं। वह एक धार्मिक कुटिया में माथा टेकने गई। फिर वहां से घर लौट रही थी। वारदात के वक्त वह अकेली ही पैदल आ रही थी। रूटीन में जाती थी, 2 हमलावरों ने घेरा, गोलियां मारीं
मृतका के परिजनों के मुताबिक महिला रूटीन में माथा टेकने जाती थी। घर से काफी दूर 2 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। उन पर सामने से 3 गोलियां चलाईं गईं। सभी उनके शरीर पर लगीं, जिससे वहीं पर उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग वहां दौड़कर पहुंचे तो इसका पता चला। अंधेरा होने की वजह से फरार हो गए हमलावर
जिस वक्त वारदात हुई, इलाके में अंधेरा था। इस वजह से हमलावर वहां से आसानी से फरार हो गए। हालांकि जिस धार्मिक कुटिया में महिला माथा टेकने गई थी, वहां भी CCTV कैमरे लगे हैं लेकिन उनकी रेंज इतनी लंबी नहीं है। इस वजह से शक जताया जा रहा है कि हमलावरों ने पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया। 2 साल पहले पंजाब पुलिस से रिटायर्ड हुए पति
महिला रचना देवी के पति श्यामलाल पहले पंजाब पुलिस में थे। वह 2 साल पहले ही सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद उनका परिवार महदवाणी गांव में ही रहता था। हत्या का पता चलने के बाद लोगों ने इसकी सूचना गढशंकर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद हत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बोली- CCTV कैमरे खंगाल रहे
मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने बताया कि अभी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास की दुकानों और धार्मिक स्थलों के CCTV खंगाले जा रहे हैं। महिला की किसके साथ क्या रंजिश थी, इसके बारे में परिवार के बयान लिए जा रहे हैं।
सुखबीर बादल ने एक्स पर लिखा-CM रिजाइन करें अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- भगवंत मान के शासन में पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के भीतर ही एक और बड़ी वारदात में पूर्व सब-इंस्पेक्टर की पत्नी की हत्या कर दी गई है। जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर दिनदहाड़े हत्या के बाद अब गढ़शंकर (होशियारपुर) में महिला की हत्या कर दी गई, जो सूबे की खराब कानून व्यवस्था को दर्शाती है। जनवरी 2026 में लगभग 25 हत्याओं के बाद फरवरी में भी खून-खराबा जारी है और अब न तो पवित्र स्थान सुरक्षित हैं, न ही बुजुर्ग या सत्ताधारी दल के नेता। पंजाब पुलिस की गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह विफल रही है। लॉ एंड आर्डर को पंजाब सरकार संभाल नहीं पा रही है। ऐसी स्थिति में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सीएम भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
[ad_2]
पंजाब पुलिस के रिटायर्ड SI की पत्नी की हत्या: होशियारपुर में गोलियों से भूना, धार्मिक कुटिया में माथा टेककर घर लौट रही थी – Garhshankar News


