[ad_1]
सुखबीर सिंह बादल समेत 6 लोगों को SIT ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान पुलिस के अफसरों की कथित कॉन्फ्रेंस कॉल को लेकर दर्ज FIR की कॉपी सामने आई है। यह FIR CIA स्टाफ के प्रभारी इंसपेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा के बयानों पर साइबर सेल पटियाला में दर्ज की गई। जिसमें कहा गया है क
.
इस मामले की जांच SIT करेगी, जिसे पंजाब सरकार ने नियुक्त किया है। SIT शिरोमणि अकाली दल द्वारा दर्ज शिकायत और FIR दोनों की पड़ताल करेगी। हालांकि, SIT प्रभारी के साथ अभी किसी अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है और वह अपने लिए अधिकारी की नियुक्ति स्वयं करेंगे।
जांच के तहत शिकायतकर्ता अर्शदीप सिंह कलेर, शिअद पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, यूथ अकाली दल नेता सर्बजीत सिंह झिंजर, सोशल मीडिया पर कॉल वायरल करने वाले तरनदीप सिंह धालीवाल समेत कुल छह लोगों को आज (7 दिसंबर को) सेक्टर-9 पुलिस हैडक्वार्टर चंडीगढ़ पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
पहले जानिए साइबर सेल में दर्ज FIR की अहम बातें….
- FIR में कहा गया- इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा 6/पीआर इंचार्ज, सीआईए स्टाफ पटियाला द्वारा एक लिखित रुका प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 319, 336(4), 356 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत केस दर्ज करने संबंधी कार्रवाई की गई है। यह रुका हाथ से सिपाही अमनदीप जोशन 1113/पटियाला के माध्यम से प्राप्त हुआ।
- आज मैं इंस्पेक्टर के साथ अपने साथी कर्मचारियों एएसआई अवतार सिंह 3278/पटियाला, हेड कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह 315/पटियाला तथा कॉन्स्टेबल अमनदीप जोशन 1113/ पटियाला के साथ सीआईए स्टाफ पटियाला में मौजूद था। इसी दौरान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर एक ऑडियो/वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग को अलग-अलग लोगों द्वारा साझा किया जाना पाया गया।
- इस वायरल रिकॉर्डिंग में पटियाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल करते हुए एक कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई दे रही है, जिसमें आगामी लॉ एंड ऑर्डर समीक्षा के साथ-साथ किसी प्रकार के वोटों की चर्चा भी की जा रही है। जबकि मैं स्वयं पटियाला जिला में एक महत्वपूर्ण पद पर तैनात हूं और माननीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रोजाना कई बार फोन कॉल, ग्रुप कॉल आदि के माध्यम से बातचीत होती रहती है।
- लेकिन बीते दिनों में पटियाला पुलिस के किसी भी अधिकारी द्वारा इस प्रकार की कोई कॉल या ग्रुप कॉल नहीं की गई है। इस रिकॉर्डिंग में सुनाई देने वाली बातें पूरी तरह से कंप्यूटर एवं मॉडर्न ऑटोमैटिक इंजीनियरिंग (एआई) टूल्स के माध्यम से बनाई गई प्रतीत होती हैं, जिनका उद्देश्य पटियाला पुलिस की छवि खराब करना, पंजाब में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को बदनाम करना है।
- यह वीडियो विभिन्न राजनीतिक नेताओं द्वारा भी अपने निजी हितों के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जो कि तथ्यों से परे और बेहद निंदनीय कृत्य है। यह वीडियो एआई तकनीक और Morphing के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का नाम इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम करने की एक साजिश प्रतीत होती है।
- जबकि पटियाला पुलिस द्वारा पहले जो भी बैठकें की गई हैं, उनमें मैं स्वयं शामिल रहा हूं। जिला की किसी भी बैठक में कभी भी इस प्रकार की कोई भाषा या कोई निर्देश नहीं दिया गया।
- इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर गहन जांच किया जाना आवश्यक है। यह अपराध भारतीय दंड संहिता की धारा 319, 336(4), 356 एवं आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत दंडनीय है, इसलिए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाए। मैं स्वयं अपने साथी कर्मचारियों के साथ इस मामले की गहन जांच में मौके पर व्यस्त हूं।
सुखबीर बादल के एक्स हैंडल से शेयर हुआ था वीडियो
वायरल वीडियो सुखबीर सिंह बादल के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया था। जिसके बाद इसे सभी वॉट्सऐप ग्रुपों और अन्य जगह पर शेयर किया गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पटियाला पुलिस के एक्स हैंडल पर इस पर स्पष्टीकरण दिया था कि यह वीडियो फेक है और इसे गलत तरीके से AI से बनाकर वायरल किया गया है, ताकि प्रदेश में ला एंड ऑर्डर की स्थिति को प्रभावित किया जा सके।
शिअद ने दी थी चुनाव आयोग और हाईकोर्ट में शिकायत
शिरोमणि अकाली दल की तरफ से एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और चुनाव आयोग को शिकायत देकर जांच की मांग की थी। यही नहीं पार्टी की तरफ से SSP पटियाला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
6 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया- एडीजीपी
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर एसपीएस परमार ने कहा कि मुझे सरकार की तरफ से वायरल हुई वीडियो कॉल और साइबर सेल पटियाला में दर्ज हुई FIR की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जांच के लिए शिकायतकर्ता अर्शदीप कलेर, सुखबीर सिंह बादल, झिंजर और इसे वायरल करने वाले छह लोगों को जांच के लिए बुलाया है। हमने इनसे वीडियो और इसे अलग अलग जगह पोस्ट करने के सोर्स संबंधी जानकारी हासिल करनी है। ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
********************
इस खबर को भी पढ़ें:
पंजाब पुलिस के अफसरों की कथित ऑडियो वायरल: सुखबीर बादल का दावा- SSP ने DSP’s को कहा, जो भी धक्कामुक्की करनी, गांव-घर में करो
पुलिस अफसरों की कथित कॉल रिकॉर्डिंग, अकाली प्रधान सुखबीर बादल और भाजपा प्रधान सुनील जाखड़।
पंजाब में जिला परिषद-ब्लॉक समिति चुनाव के बीच अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने कॉन्फ्रेंस कॉल पर हुई एक मीटिंग की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है। सुखबीर बादल का दावा है कि यह मीटिंग पटियाला पुलिस के अधिकारियों के बीच हो रही है। उसमें SSP अलग-अलग DSP से बात कर रहे हैं।
जिसमें सिक्योरिटी अरेंजमेंट के दौरान विरोधी उम्मीदवारों से नामांकन के वक्त धक्केशाही के बारे में प्लानिंग की जा रही है। विरोधी उम्मीदवारों को उनके घर-गांव से लेकर नामांकन केंद्र के बाहर तक रोकने के बारे में कहा जा रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
[ad_2]
पंजाब पुलिस की कॉन्फ्रेंस कॉल की FIR आई सामने: AI से बनाने का आरोप; SIT ने सुखबीर सिंह बादल समेत 6 को तबल किया – Chandigarh News
