पंजाब दिनभर, 10 बड़ी खबरें: AAP नेता के संस्कार पर रोईं पत्नी-बेटियां; रिटायर्ड SI की पत्नी का कत्ल; परिवार की कार ट्रक में घुसी; नशा डिलीवरी का VIDEO – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर जालंधर में कत्ल किए आप नेता लक्की ओबेरॉय से जुड़ी रही। जिन्हें 8 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वह पापा-पापा पुकारता रहा। पत्नी भी कहती रही कि उठो, मुझे तुमसे बात करनी है।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें..

1. AAP नेता को 8 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी, नौकर का नाम आया

जालंधर में पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हो गया। श्मशानघाट में उनके 8 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। पति के अंतिम दर्शन करते हुए पत्नी सिमरन बिलख-बिलखकर रोने लगी। कई औरतें उसे संभालने के लिए लगीं। अंतिम दर्शन के वक्त पत्नी बोली कि तुम उठते क्यों नहीं, मैंने बात करनी है। बेटियों ने कहा कि हमारे पापा को कहां लेकर जा रहे हो। (पढ़ें पूरी खबर)

2. रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी की गोलियां मारकर हत्या

होशियारपुर में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी की गोलियों मारकर हत्या कर दी गई। वह धार्मिक कुटिया में माथा टेककर पैदल घर लौट रही थीं। इस दौरान हमलावरों ने सामने से आकर महिला को 3 गोलियां मारीं। वारदात तड़के 5 बजे हुई। इलाके में अंधेरा था। इस वजह से हमलावर वहां से आसानी से फरार हो गए। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा- CM भगवंत मान रिजाइन करें। (पढ़ें पूरी खबर)

3. ट्रक में घुसी परिवार की कार, 2 महिलाओं समेत 4 मरे

मानसा में शादी से लौट रहे परिवार की कार ट्रक में घुस गई। जिससे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसा शुक्रवार देर रात मानसा-सिरसा रोड पर सरदूलगढ़ के पास हुआ। टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कार की बॉडी काटकर लाशों को अंदर से निकाला। पुलिस जांच में पता चला कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। मरने वाले सभी हरियाणा में सिरसा के रहने वाले थे। (पढ़ें पूरी खबर)

4. चन्नी ने नशे की होम डिलीवरी का VIDEO जारी किया

पंजाब के पूर्व CM व जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत चन्नी ने नशे की डिलीवरी को लेकर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें दावा किया गया है कि नशा तस्कर 10 मिनट भी नहीं, बल्कि 5 मिनट में कहीं भी नशे की डिलीवरी आज भी दे रहे हैं। नशा तस्करों के खिलाफ अगर लोग पुलिस को शिकायत देते हैं तो पहले कार्रवाई नहीं होती। अगर पुलिस पकड़ भी ले तो बाद में उन्हें छोड़ देती है। हालांकि AAP ने आरोप लगाया कि चन्नी नशे को प्रमोट कर रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर)

5. अमृतसर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, रनवे पर दिखा ड्रोन, 1 घंटे ऑपरेशन बंद, 2 फ्लाइट डायवर्ट

अमृतसर में पुलिस ने हाईअलर्ट रखा है। रात 8.40 बजे यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन देखा गया था। जिसके बाद एयरपोर्ट को एक घंटे के लिए बंद कर पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया। 2 फ्लाइटों को दिल्ली और चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया। इसे देखते हुए अमृतसर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने पूरे जिले में ड्रोन समेत मानव रहित हवा में उड़ने वाले वाहनों को उड़ाने पर रोक लगा दी है। इस दौरान उर्दू लिखे बैनर वाला गुब्बारा भी अमृतसर में गिरा (पढ़ें पूरी खबर)

अब अन्य खबरें…

6. दो पक्षों में हिंसक झड़प में फायरिंग, 2 मरे

मुक्तसर में देर रात डबल मर्डर हुआ है। यहां सड़क किनारे पानी का खाल बनाने को लेकर हिंसक झड़प हुई। इस दौरान गोलियां चलीं और तेजधार हथियारों से हमला किया गया। जिसमें एक पक्ष के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है (पढ़ें पूरी खबर)

7. अमृतसर में पार्किंग को लेकर पुलिस से भिड़ा परिवार, मुलाजिम सस्पेंड

अमृतसर में कार पार्किंग को लेकर परिवार पुलिस से भिड़ गया। व्यक्ति कार रॉन्ग साइड में खड़ी कर परिवार के साथ बृजवासी चाट भंडार पर चाट खाने चला गया। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस गाड़ी को इंपाउंड करने लगी। तभी व्यक्ति भी आ गया और वहां से गाड़ी ले जाने पर अड़ गया। दोनों तरफ से गाली-गलौज हुई। धक्कामुक्की की नौबत आ गई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मुलाजिम को सस्पेंड कर दिया गया है (पढ़ें पूरी खबर)

8. मुक्तसर में नौकरानी ₹5 लाख कैश और सोना लेकर फरार

मुक्तसर में आढ़ती के घर में लूट हो गई। परिवार ने इसका आरोप नेपाली मूल की नौकरानी पर लगाया है। नौकरानी फरार है। सीसीटीवी फुटेज में नौकरानी अपने साथी के साथ स्कूटी पर जाती दिख रही है। 15 दिन पहले उसे काम पर रखा था। जानकारी के मुताबिक उसने पहले परिवार को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। इसके बाद 2 साथियों के साथ मिलकर 5 लाख रुपए कैश और 3 तोले सोने लेकर फरार हो गई। सुबह परिवार को घर में सामान बिखरा मिला। (पढ़ें पूरी खबर)

9. पंजाब सरकार का मिशन एडमिशन स्टार्ट शुरू

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में मिशन एडमिशन शुरू कर दिया है। पहली से 12वीं क्लास तक के एडमिशन शुरू किए गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी स्कूलों में स्टूडेंट्स की गिनती कम न हो इसके लिए शिक्षा विभाग ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी। दरअसल साल 2025-26 में एडमिशन ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई थी। सरकार इलेक्शन ईयर में किसी तरह का रिस्क लेना नहीं चाहती है। (पढ़ें पूरी खबर)

10. बिना लॉक तोड़े कार से 4.20 लाख चुराए

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 मार्केट में एक व्यापारी की कार से 4.20 लाख रुपए चुरा लिए। पंचकूला के सेक्टर-12A के रहने वाले छतरभुज ने बताया कि उनकी सेक्टर 26 में दुकान है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह मार्केट में पहुंचे। वहां दुकान खोलने से पहले वह छत पर बने बाथरूम में चले गए। वापस लौटकर देखा तो कार के अंदर से बैग गायब था। इसमें उनके खाने के साथ कैश भी रखा हुआ था। आरोपियों ने बिना ताला तोड़े ही मास्टर की से लॉक खोलकर वारदात को अंजाम दे दिया।(पढ़ें पूरी खबर)

(पंजाब की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

[ad_2]
पंजाब दिनभर, 10 बड़ी खबरें: AAP नेता के संस्कार पर रोईं पत्नी-बेटियां; रिटायर्ड SI की पत्नी का कत्ल; परिवार की कार ट्रक में घुसी; नशा डिलीवरी का VIDEO – Punjab News