[ad_1]
पंजाब ओर चंडीगढ़ में शीत लहर का कहर।
पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर का कहर जारी है। आज 15 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है। वहीं, दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। इसके चलते मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान की भी संभावना जताई है।
.
जबकि 27 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में ओलावृष्टि होगी और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तापमान में भी गिरावट आएगी। हालांकि, पिछले 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है।
आज इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
आज के लिए मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। शरीर को ठंड से बचाने की कोशिश करें।
पंजाब और चंडीगढ़ में आने दिनों में इस तरह का रहेगा मौसम।
फरीदकोट सबसे कम तापमान
पंजाब में रात का तापमान भी लगातार गिर रहा है। सभी जिलों में रात का तापमान 4.2 डिग्री से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है। वहीं, राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट आई है। आने वाले समय में भी स्थिति ऐसी ही रहेगी। वहीं, ठंड के चलते पंजाब के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
ऐसे रहेगा मौसम
चंडीगढ़ – आज सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच में रहेगा।
अमृतसर -आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 17 डिग्री के बीच में रहेगा।
जालंधर – आज सुबह शाम धुंध रहेगी। तापमान 5 से 20 डिग्री के बीच में रहेगा।
लुधियाना – आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच में रहेगा
पटियाला – आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 7 से 21 डिग्री के बीच में रहेगा
मोहाली – आज धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच में रहेगा
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे: 15 जिलों में शीतलहर, 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी, ओलावृष्टि होगी; फरीदकोट सबसे ठंडा – Punjab News