[ad_1]
पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में तेज धूप पड़ने से गर्मी जैसे मौसम हो गया है। हालांकि आज पहाड़ों से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेगी। ऐसे में दिन की गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। मौसम ड्राई रहेगा। हवाएं तीन दिन लगातार चलेगी। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक हो गया है। पटियाला में सबसे अधिक तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया है। दो मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा उत्तर भारत के ऊपर आसमान में लगभग 12-13 किलोमीटर की ऊंचाई पर बहुत तेज रफ्तार वाली हवा बह रही है। इसे जेट स्ट्रीम कहते हैं। इसकी गति करीब 110 नॉट (लगभग 200 किमी प्रति घंटा) है। एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) इस समय उत्तर दिशा में सक्रिय है। यह लगभग 5–6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है और 70° पूर्व देशांतर के आसपास, 35° उत्तरी अक्षांश के ऊपर के क्षेत्रों में असर डाल रहा है। 2 मार्च 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण वहां मौसम बदल सकता है और बारिश या बर्फबारी की संभावना बन सकती है। 05 मार्च तक इस तरह का मौसम रहेगा, दो प्वाइंटों में जानिए – 1. दिन में तेज धूप पड़ेगी इस सप्ताह राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है और कहीं भी उल्लेखनीय बारिश के आसार नहीं हैं। दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि बाकी क्षेत्रों में यह 24 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है। धूप तेज रह सकती है, इसलिए लोगों को दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 2. सुबह शाम ठंड महसूस हो सकती वहीं, रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान पूरे राज्य में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, जिससे सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस हो सकती है। मौसम साफ रहने की संभावना है।
सात दिनों में चार डिग्री तापमान बढे़गा
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक पूरे राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है, यानी बारिश नहीं होगी। अगले 7 दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे दिन में गर्मी बढ़ेगी और दोपहर के समय ज्यादा गर्म महसूस होगा। 28 तारीख, 1 और 2 तारीख को राज्य में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इन दिनों हवा की रफ्तार तेज रह सकती है, इसलिए बाहर निकलते समय सावधानी रखें।
[ad_2]
पंजाब चंडीगढ़ में तीन दिन तेज हवाएं चलेंगी: दिन में तेज धूप रहेगी, बारिश की संभावना नहीं, तापमान सामान्य से अधिक – Mohali News



