[ad_1]
पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले पूरे सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दो दिन तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा है। वहीं 8 फरवरी को उत्तरी ईरान और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती ह
.
यह अब जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में स्थित है। इसके चलते जेट स्ट्रीम यानी तेज हवाएं चल रही हैं, यह स्थिति अगले दो दिन तक बनी रहेगी। हालांकि 14 फरवरी से 20 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा।
वहीं, पूरे सप्ताह सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी और उत्तरी भागों में तापमान 20 से 22 डिग्री और अन्य भागों में 24 डिग्री तक रहेगा।
आने वाले सप्ताह में इस तरह का मौसम रहेगा।
रात के तापमान में कोई बड़ा अंतर नहीं
हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा अंतर नहीं है। सभी जिलों का तापमान छह डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। होशियारपुर और गुरदासपुर में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। जबकि चंडीगढ़ में 11.4 डिग्री और मोहाली में 11.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
वहीं, राज्य में एक फरवरी से 13 फरवरी तक 10.2 मिमी बारिश हुई है। लेकिन इस बार बारिश सामान्य से 95 फीसदी कम हुई है। सिर्फ 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
![पंजाब इस तरह हुई पिछले दिनों में बारिश।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2025/02/14/whatsapp-image-2025-02-14-at-071030c2272a29_1739497269.jpg)
पंजाब इस तरह हुई पिछले दिनों में बारिश।
आज बादल छाने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज से बादल छाने की संभावना है। हाईवे पर सफर करने वालों के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज अंबाला-अमृतसर-अंबाला हाईवे और दिल्ली-अंबाला-दिल्ली हाईवे के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। जबकि 15 और 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। किसी तरह का अलर्ट नहीं है।
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान गिरा: आज और कल चलेंगी तेज हवाएं, 20 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा; बारिश की संभावना नहीं – Punjab News