in

पंजाब-चंडीगढ़ में आज कोहरे और बारिश की संभावना: तामपान में 0.3 डिग्री की गिरावट, पठानकोट और लुधियाना सबसे ठंडे, 18 के बाद मौसम साफ – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब-चंडीगढ़ में आज कोहरे और बारिश की संभावना:  तामपान में 0.3 डिग्री की गिरावट, पठानकोट और लुधियाना सबसे ठंडे, 18 के बाद मौसम साफ – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब और चंडीगढ़ में आज घने कोहरे और कुछ स्थानों पर बारिश का अलर्ट।

#

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (बुधवार) से कुछ स्थानों पर लोगों को घने कोहरे और बारिश का सामना करना पड़ रड़ेगा। एक वेस्टर्न डिस्टर्बंस एक्टिव हुआ है। इस वजह 16 जनवरी तक बारिश की स्थिति बन रही है। 18 जनवरी तक राज्य में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। 19 के बाद के

.

दो दिन इन जिलों में बारिश की संभावना

#

पंजाब में आज मुख्य रूप से 13 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की स्थिति बन रही है। इन जिलों में फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। जबकि 16 जनवरी को छह जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के कुछ एरिया शामिल हैं।

लुधियाना और पठानकोट की रातें ठंडी

अगर रात के तापमान की बात करे तो पठानकोट और लुधियाना में सर्दी काफी अधिक है। दोनों जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया है। जबकि मोहाली में रात का तापमान 10.8 डिग्री व चंडीगढ़ में 8.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि राज्य के सारे जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया है। ऐसे में लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।

[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ में आज कोहरे और बारिश की संभावना: तामपान में 0.3 डिग्री की गिरावट, पठानकोट और लुधियाना सबसे ठंडे, 18 के बाद मौसम साफ – Punjab News

VIDEO : प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली पर गैंगरेप मामले में क्या बोले मंत्री अनिल विज Latest Haryana News

VIDEO : प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली पर गैंगरेप मामले में क्या बोले मंत्री अनिल विज Latest Haryana News

VIDEO : सोनीपत में 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर बिना रुपये दिए भागा कार सवार Latest Haryana News

VIDEO : सोनीपत में 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर बिना रुपये दिए भागा कार सवार Latest Haryana News