[ad_1]
.
पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर 8 घंटे में 2 कत्ल की रही। पहला डेरा बाबा नानक और दूसरा मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर हुआ। दूसरी चर्चित खबर हाईकोर्ट की DGP गौरव यादव को जबरदस्त फटकार से जुड़ी रही। चंडीगढ़ की बड़ी खबर 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की रही। जिसमें PM नरेंद्र मोदी को भी 1 फरवरी को पंजाब दौरे के वक्त टारगेट करने की धमकी दी गई।
दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें
1. पुलिस ने सरकारी कोठी खाली कराई, आप MLA बोले- केजरीवाल से भी कपूरथला हाउस खाली कराओ
पंजाब पुलिस ने पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से सरकारी कोठी खाली करा दी। पठानमाजरा को MLA के तौर पर पटियाला में सरकारी कोठी अलॉट की गई थी। पठानमाजरा को रेप केस में पटियाला कोर्ट ने भगौड़ा करार दिया था। इस पर पठानमाजरा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि मुझे यह घर बतौर MLA अलॉट हुआ है। मैं अभी भी पंजाब विधानसभा का MLA हूं। पंजाब सरकार पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से कपूरथला हाउस खाली करवाए (पढ़ें पूरी खबर)
2. मास्टर सलीम ने पंजाबी सिंगर का मजाक उड़ाया, फिर माफी मांगी

पंजाब के मशहूर बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम ने हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस और सिंगर रोशन प्रिंस के साथ मिलकर दूसरे पंजाबी सिंगर नच्छतर गिल के सैड सॉन्ग का मजाक उड़ाया। तीनों ने उनके सॉन्ग को बैकग्राउंड में लगाकर रील बनाई। रील में तीनों उनके सुरों पर तंज करते हुए हंसते दिख रहे हैं। इस पर सिंगर नछत्तर गिल ने लिखा कि क्यों आप सब अपनी अक्ल का जनाजा निकाल रहे हो। फैंस ने भी विरोध किया तो मास्टर सलीम ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली। सलीम ने कहा कि उनसे अच्छा कोई नहीं गा सकता। (पढ़ें पूरी खबर)
3. बलाचौरिया हत्याकांड में DGP गौरव यादव की हाईकोर्ट में पेशी

मोहाली में कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया मर्डर केस के मामले में DGP गौरव यादव पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेश हुए। इस दौरान हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की कि पंजाब अब ‘स्टेट ऑफ गैंगस्टर्स’ बन चुका है, यह आम आदमी की धारणा है। रोज हत्याएं हो रही हैं, सैकड़ों या हजारों की भीड़ में दो लोग आते हैं, हत्या कर फरार हो जाते हैं और पुलिस उन्हें पकड़ तक नहीं पाती (पढ़ें पूरी खबर)
4. PM माेदी और चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें प्राइवेट और सरकारी दोनों स्कूल शामिल हैं। धमकी मिलने के बाद ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। बच्चों को वापस घर भेज दिया गया। इसकी ई-मेल सामने आई है, जिसमें PM नरेंद्र मोदी को भी 1 फरवरी को जालंधर के डेरा बल्लां दौरे पर टारगेट करने की धमकी दी गई है।(पढ़ें पूरी खबर)
5. मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर हत्या

मोहाली के SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो बाइक सवार हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ करीब 11 गोलियां चलाईं। SSP ऑफिस के गेट के बाहर ही उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला गुरप्रीत अपनी पत्नी के साथ किसी काम से जा रहा था, तभी उसपर फायरिंग कर दी गई। गुरप्रीत को तीन गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए (पढ़ें पूरी खबर)
ये खबर जरा हटके
6. चंडीगढ़ में सरप्राइज चेकिंग बोलकर 13.30 लाख रुपए लूटे

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की कैश ब्रांच से पुलिस वर्दी पहनकर आए लुटेरों ने सरप्राइज चेकिंग बोलकर 13.30 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरे ने पुलिस वर्दी पहनी हुई है। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि ब्रांच में छुटि्टयों के कारण काफी कैश जमा था। लुटेरे पुलिस वर्दी में आए और कहा कि सरप्राइज चेकिंग करने आया है। रात में यहां पर गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। थोड़ी देर में सीनियर अफसर भी आ रहे हैं। इसके बाद चाबियां लेकर उसने लॉकर से कैश निकाल लिया (पढ़ें पूरी खबर)
अन्य खबरें
7. कांग्रेस सांसद की फ्लाइट की लैंडिंग फेल हुई

गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की फ्लाइट की जयपुर में लेंडिंग फेल हो गई। वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI – 1719 में सवार थे। उनकी फ्लाइट ने रनवे टच किया और फिर उड़ गई। हालांकि 10 मिनट बाद पायलट ने सफल लैंडिंग करवा दी। फ्लाइट AI – 1719 ने दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था। इस दौरान पायलट ने रनवे को छूते ही विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।
अस्थिर अप्रोच के कारण पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘गो-अराउंड’ का फैसला लिया। पहले प्रयास के बाद विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कुछ देर तक गोल चक्कर लगाया। करीब 10 मिनट बाद पायलट ने सफल लैंडिंग की। इस फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स थे। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि उड़ानों के संचालन में इस तरह की स्थिति पूरी तरह सुरक्षा मानकों के तहत आती है। ऐसे में पायलट को किसी भी स्तर पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती, तो वह विमान को दोबारा हवा में उठाने का निर्णय ले सकता है।
8. मेडिकल स्टोर मालिक की सिर में गोली मारकर हत्या

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में बुधवार सुबह मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त हत्या हुई, स्टोर मालिक अपनी शॉप खोल रहे थे। तभी हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली। उसने एक पोस्ट वायरल कर कहा कि इस बंदे को मारने का मुख्य कारण यह है कि इसके कारण मेरे कई मित्रों के घर बर्बाद हुए हैं और उनको नाजायज जेल काटनी पड़ी है (पढ़ें पूरी खबर)
9. गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाला अमृतसर लाया गया, निहंगों ने पकड़ा था

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले आरोपी को पंजाब पुलिस अमृतसर ले आई है। SGPC की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ बेअदबी का केस दर्ज किया है। आरोपी युवक सुब्हान रंगरीज दिल्ली का रहने वाला है। वह 13 जनवरी को गोल्डन टेंपल में आया था। इसके बाद उसने सरोवर में बैठकर कुल्ला किया। उसने मुंह में पानी भरा और वहीं थूक दिया। इसके बाद वह गोल्डन टेंपल परिसर में घूमा और दूसरे साथी से वीडियो शूट करवाया। (पढ़ें पूरी खबर)
10. होशियारपुर में पूर्व मंत्री अरोड़ा के घर ED की रेड
पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर आज ED की टीम ने रेड की। टीम ने उनके होशियारपुर स्थित आवास पर पहुंची। यहां दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। तड़के ED के अधिकारी भारी सुरक्षा बल के साथ सुंदर शाम अरोड़ा के निवास पर पहुंचे। टीम ने सारे दरवाजे बंद कर लिए। किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
(पंजाब-चंडीगढ़ की दिनभर की 10 बड़ी खबरें जानने के लिए हर रोज शाम 6 बजे दैनिक भास्कर एप पर देखें स्पेशल VIDEO बुलेटिन)
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें: खालिस्तानी आतंकियों की PM मोदी को धमकी; 8 घंटे में 2 कत्ल; सिंगर का मजाक; DGP को फटकार – Punjab News

