[ad_1]
ऑनलाइन बेटिंग केस की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी। फोटो- एआई जेनरेटेड
पंजाब और चंडीगढ़ के 13 IPS अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इनमें पंजाब के 10 और चंडीगढ़ के 3 IPS अफसर हैं। चंडीगढ़ पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी (PCA) ने सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े होने के मामले का संज्ञान ले लिया है।
.
अथॉरिटी ने चंडीगढ़ की SSP और इनकम टैक्स विभाग से अफसरों के बारे में रिपोर्ट तलब कर ली है। अथॉरिटी ने अफसरों के नाम और उनके खिलाफ हुई जांच की रिपोर्ट तलब कर ली है।
अथॉरिटी के चेयरमैन जस्टिस (रि.) कुलदीप सिंह और मेंबर रिटायर्ड IPS अमरजोत सिंह गिल की बैंच ने यह आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पूरी जांच रिपोर्ट जल्द सौंपें, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई तय की जा सके। मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।
सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…
- IT ने ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क पकड़ा था: इनकम टैक्स विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने सितंबर 2025 में उत्तर भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। इस नेटवर्क में चंडीगढ़ से जुड़े कई बुकियों के नाम भी सामने आए थे। जिसके बाद जांच एजेंसी ने इन सभी की भूमिका और नेटवर्क से संबंधों की गहराई से पड़ताल की थी।
- चंडीगढ़ के 2 सेक्टर में रेड की, यहां मास्टरमाइंड की कोठियां मिलीं: इस कार्रवाई के दौरान IT टीम ने चंडीगढ़ में 2 जगह सेक्टर-33 और सेक्टर-44 में दबिश दी थी। 4 दिन तक चलने वाली इस बड़ी छापेमारी में सामने आया था कि जिन 2 कोठियों में छापामारी हुई, वह कोठियां चंडीगढ़ और पंजाब में ऑनलाइन बेटिंग के मास्टरमाइंड और उसके भाई की हैं।
- IT ने कहा- बैटिंग नेटवर्क को अफसरों का संरक्षण: IT की टीम ने दावा किया था कि इस नेटवर्क को पुलिस अफसरों का संरक्षण मिला हुआ था। जिस वजह से उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। हालांकि IT ने कभी इन अफसरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए थे। यही नहीं, इस मामले की कार्रवाई की धीमी गति को लेकर भी सवाल उठते रहे।
IT टीम ने चंडीगढ़ में 2 जगह सेक्टर-33 और सेक्टर-44 में दबिश दी थी- AI जेनरेटेड इमेज।
एडवोकेट ने अफसरों को लेकर शिकायत की इसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट निखित सराफ ने इस मामले में पुलिस अफसरों की भूमिका उजागर करने के लिए पंजाब के गर्वनर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और पंजाब CM भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा था। इसी शिकायत की एक कॉपी चंडीगढ़ पीसीए को भी भेजी गई थी।
अथॉरिटी ने कहा- पुलिस अफसरों के नाम और सबूत बताएं चंडीगढ़ पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी ने इस मामले की अगली सुनवाई में रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें चंडीगढ़ की SSP और इनकम टैक्स विभाग से पूछा गया है कि जांच के दौरान इस ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क में किन पुलिस अफसरों के नाम सामने आए हैं। इस मामले में अब तक की जांच में क्या-क्या तथ्य मिले हैं।
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ के 13 IPS अफसरों की मुश्किलें बढ़ीं: पुलिस अथॉरिटी ने सट्टा नेटवर्क में नाम-सबूत मांगे; SSP और IT विभाग से रिपोर्ट तलब – Chandigarh News
