in

पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज: 7 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, बदलेगा मौसम; कुछ दिन ही कड़ाके की पड़ेगी ठंड – Amritsar News Chandigarh News Updates

पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज:  7 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, बदलेगा मौसम; कुछ दिन ही कड़ाके की पड़ेगी ठंड – Amritsar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। जिसके चलते दोनों जगहों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पंजाब का सामान्य तापमान 3 डिग्री अधिक है, जबकि चंडीगढ़ सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक गर्म है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार दिसंब

.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सीजन में कोल्डवेव डेज सामान्य से कम हें। इसकी पीछे का कारण पंजाब-चंडीगढ़ के सटे पहाड़ी इलाकों में सामान्य से काफी कम बारिश व बर्फबारी होना है। हिमालय पर बर्फबारी से ढका क्षेत्र फरवरी के मुकाबले 32 फीसदी घट गया है। लेकिन बारिश 108 फीसदी हुई है। इन दोनों फैक्टर्स के चलते कयास यही लगाए जा रहे हैं कि इस साल दिसंबर महीने में भी ठंड कम ही होगी।

मौसम विभाग की तरफ से जारी एलर्ट।

8 से मौसम बदलने का अनुमान

हिमालयन रेंज में 7 दिसंबर से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। ये 7 दिसंबर की रात से एक्टिव होगा। ये वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर- पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को 8 दिसंबर से प्रभावित कर सकता है। जिससे पंजाब-चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश की संभावनाएं भी बन रही हैं।

मंगलवार शाम को अमृतसर के शहरों का तापमान।

मंगलवार शाम को अमृतसर के शहरों का तापमान।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का मौसम

चंडीगढ़- आज हल्की धुंध रहने का अनुमान है, दोपहर आसमान साफ रहेगा। तापमान 10 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर- आज हल्की धुंध रहने का अनुमान है। तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- आज हल्की धुंध रहने का अनुमान है। तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- आज हल्की धुंध रहने का अनुमान है। तापमान 13 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- आज हल्की धुंध रहने का अनुमान है। तापमान 10 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- आज हल्की धुंध रहने का अनुमान है। तापमान 11 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।

[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज: 7 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव, बदलेगा मौसम; कुछ दिन ही कड़ाके की पड़ेगी ठंड – Amritsar News

VIDEO : ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ‘रिफ्लेक्टिव गुरुग्राम’ अभियान, हादसों में कमी लाना है मकसद  Latest Haryana News

VIDEO : ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ‘रिफ्लेक्टिव गुरुग्राम’ अभियान, हादसों में कमी लाना है मकसद Latest Haryana News

भास्कर अपडेट्स:  पुणे में ऑडी के बोनट पर मोटर साइकिल सवार को 3 KM तक घसीटा, 3 गिरफ्तार Today World News

भास्कर अपडेट्स: पुणे में ऑडी के बोनट पर मोटर साइकिल सवार को 3 KM तक घसीटा, 3 गिरफ्तार Today World News