in

पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में उछाल दर्ज: आज भी नहीं बरसेंगे बादल; सतलुज, ब्यास, रावी नदियों पर बने बांध 25 से 50 फीसदी खाली – Amritsar News Chandigarh News Updates

पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में उछाल दर्ज:  आज भी नहीं बरसेंगे बादल; सतलुज, ब्यास, रावी नदियों पर बने बांध 25 से 50 फीसदी खाली – Amritsar News Chandigarh News Updates


अमृतसर के गोल्डन टेंपल का मनमोहक दृश्य।

पंजाब और चंडीगढ़ में बीते कुछ दिनों से बारिश ना होने के बाद तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में तापमान में 3.3 डिग्री का उछाल देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार पंजाब के फरीदकोट में सबसे अधिक ता

.

पंजाब में आज भी बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की तरफ से कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि पठानकोट और रूपनगर में हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। जबकि अन्य पूरे राज्य में वातावरण शुष्क रहेगा।

ये हालात पंजाब में आने वाले तीन दिनों तक बने रहने का अनुमान है। इस दौरान भी बारिश ना के बराबर ही दर्ज की जाएगी।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

सतलुज, ब्यास और रावी पर बने बांधों ने बढ़ाई चिंताएं

20 सितंबर 2024 सुबह 6 बजे सतलुज, ब्यास एवं रावी नदियों पर बने बांधों के लेवल चिंताओं को बढ़ा रहे हैं। यही हालात रहे तो अगले साल बिजली उत्पादन व सिंचाई के लिए पर्याप्त जल नहीं मिल पाएगा।

सतलुज नदी पर भाखड़ा डेम पूर्ण भराव 1685 फीट पर होता है। लेकिन अभी यहां 1647.92 फीट तक ही जलभराव हो पाया है और ये कुल क्षमता का 76.21 प्रतिशत है। ब्यास नदी पर पोंग डेम का पूर्ण भराव 1400 फीट पर होता है। यहां 1365.05 फीट ही जल एकत्रित हो पाया है, जो कुल क्षमता का 67.24 प्रतिशत है।

इसी तरह, रावी नदी पर थीन डेम का पूर्ण भराव 1731.98 फीट है। ये लेवल 1637.61 फीट ही भर पाया है, जो इसकी कुल क्षमता का 46.41 प्रतिशत ही है।

पंजाब व चंडीगढ़ के शहरों का तापमान।

पंजाब व चंडीगढ़ के शहरों का तापमान।

चंडीगढ़-पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़- बीते दिन अधिकतम तापमान तकरीबन 35 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- शुक्रवार शाम का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- बीती शाम अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- बीते दिन अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- शुक्रवार अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर- शुक्रवार शाम का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।


पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में उछाल दर्ज: आज भी नहीं बरसेंगे बादल; सतलुज, ब्यास, रावी नदियों पर बने बांध 25 से 50 फीसदी खाली – Amritsar News

Bhiwani News: पोषण माह अभियान के तहत  महिलाओं व बच्चों को बताया पौष्टिक आहार का महत्व Latest Haryana News

Bhiwani News: पोषण माह अभियान के तहत महिलाओं व बच्चों को बताया पौष्टिक आहार का महत्व Latest Haryana News

Bhiwani News: फ्रेशर पार्टी में उपासना बनीं मिस फ्रेशर Latest Haryana News

Bhiwani News: फ्रेशर पार्टी में उपासना बनीं मिस फ्रेशर Latest Haryana News