पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: सैलून संचालक पर तलवारों से हमला, CCTV फुटेज सामने आई; SSP कंवरदीप कौर को मिलेगा एक्सटेंशन – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]

सैलून संचालक पर हमले के बाद उसके हथेलियां कटी।

चंडीगढ़ के मौली जागरा के विकास नगर में सैलून संचालक पर कुछ युवकों द्वारा तलवारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। हमले का विडियो भी सामने आया है।

.

घायल युवक की पहचान मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद गुफरान ने बताया कि उसका विकास नगर में सैलून है। साल 2025 में दिवाली पर भी इन युवकों ने उस पर हमला किया था, जिन्होंने अब फिर हमला किया है।

वीरवार की शाम विकास नगर इलाके में 10 से 15 युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर तेजधार हथियारों और तलवारों से लैस थे। उन्होंने गुफरान के दोनों हाथों पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। दोनों हाथों की हथेलियां तलवार के वार से कट गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर को मिलेगा एक्सटेंशन

एसएसपी कंवरदीप कौर एक और साल के लिए अपने पद पर बनी रहेंगी। वो एक्सटेंशन पाने वाली पहली ऑफिसर बनेंगी। केंद्र से किसी भी दिन फॉर्मल ऑर्डर जारी होने की उम्मीद है। कौर का तीन साल का इंटरस्टेट डेपुटेशन, पंजाब कैडर से AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश) कैडर में 8 मार्च को खत्म होगा। उन्होंने 9 मार्च 2023 को एसएसपी का पद संभाला था और इस पद पर बैठने वाली दूसरी महिला ऑफिसर बनीं।

[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: सैलून संचालक पर तलवारों से हमला, CCTV फुटेज सामने आई; SSP कंवरदीप कौर को मिलेगा एक्सटेंशन – Mohali News