[ad_1]
लुधियाना मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर को लॉरेंस गैंग के नाम पर विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो वह परमीश वर्मा मैनेजर और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। सराभा नगर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में भाई रणधीर सिंह नगर (BRS नगर) निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी ने बताया कि वह प्राइवेट बिजनेस करते हैं और लंबे समय से गायक परमीश वर्मा का सारा बिजनेस संभाल रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: पंजाबी सिंगर परमीश के मैनेजर से ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी, लॉरेंस गैंग के नाम से मिली धमकी – Punjab News


