[ad_1]
पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग कल सीएम आवास पर होगी।
पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर दोपहर 12 बजे होगी। कैबिनेट बैठक का कोई एजेंडा अभी तक जारी नहीं किया गया है।
.
हालांकि लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले हो रही इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
23 मई को पहले हुई थी बैठक
इससे पहले कैबिनेट मीटिंग 23 मई को हुई थी। इस दौरे पर पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर ऑफ म्युनिसिपल प्रॉपर्टीज नियम 2021 में एक महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दे दी गई थी। जिसके तहत आवंटियों द्वारा बिक्री मूल्य जमा करने की समय सीमा को घटाकर छह महीने करने का निर्णय लिया गया था।
इस निर्णय का उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों द्वारा राजस्व संग्रह में तेजी लाना, नगर निगम इकाइयों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना और देर से भुगतान से संबंधित कानूनी विवादों को कम करके आम लोगों को सुविधा प्रदान करना था
[ad_2]
पंजाब कैबिनेट की बैठक कल: लुधियाना उपचुनाव से पहले बढ़ी हलचल, एजेंडा अब तक नहीं जारी, पिछली बैठक 23 मई को हुई थी – Punjab News