[ad_1]
पंजाब में सोमवार को मौसम विभाग ने 11 जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। धुंध की स्थिति खासतौर पर सुबह और शाम के समय बने रहने की संभावना है। वहीं, राज्य के 9 जिलों में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस अमृतसर में रिकॉर्ड किया गया। इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जबकि 9 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 50 मीटर तक रह गई दृश्यता इससे पहले रविवार को अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में घनी से घनी धुंध दर्ज की गई। इस दौरान तीन जिलों में दृश्यता घटकर 0 से 50 मीटर तक रह गई। कहां कितनी बारिश हुई मौसम विभाग के अनुसार रविवार को फरीदकोट में 0.1 एमएम, मानसा में 4.3 एमएम, पठानकोट में 0.3 एमएम, पटियाला में 0.3 एमएम, रूपनगर में 0.5 एमएम, संगरूर में 0.4 एमएम और मोहाली में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
वहीं, अधिकतम तापमान 19.2 से 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 से 11.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह जमीन से करीब 3 से 6 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवा के चक्र के रूप में बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती असर, जो पहले उत्तर राजस्थान में था, अब दक्षिण हरियाणा और आसपास के उत्तर राजस्थान में पहुंच गया है। इसका असर करीब डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई तक है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 फरवरी 2026 की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। तापमान में और गिरावट के आसार मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को गिने-चुने इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले तीन दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। आगे का पूर्वानुमान 3 फरवरी – अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा छा सकता है। मौसम सूखा रहेगा।
4 फरवरी – इन जिलों में फिर से घना कोहरा पड़ने की संभावना, मौसम शुष्क रहेगा।
5 फरवरी – बारिश या धुंध को लेकर कोई अलर्ट नहीं।
[ad_2]
पंजाब के11 जिलों में आज धुंध का अलर्ट: नौ जिलों में बारिश की संभावना, रात के तापमान में होगी गिरावट, अमृतसर सबसे ठंडा – Mohali News

