in

पंजाब के 8 जिलों में लू का अलर्ट: तापमान 46 डिग्री पार, कल से आंधी-बारिश की संभावना, बिजली की खपत बढ़ी – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब के 8 जिलों में लू का अलर्ट:  तापमान 46 डिग्री पार, कल से आंधी-बारिश की संभावना, बिजली की खपत बढ़ी – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब चंडीगढ़ में हीटवेव का रेड अलर्ट है। लोगों को घरों पर रहने की हिदायत।

पंजाब में अगले दो दिन तक भीषण गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने आज भी हीटवेव (लू) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज से एक पश्चिमी विक्षोभ (मौसम बदलने वाला सिस्टम) सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है।

.

हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां 46.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

गर्मी के कारण बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है। बुधवार को 16,836 मेगावाट की खपत दर्ज हुई, जो अब तक की सबसे ज्यादा है। गुरुवार को यह घटकर 16,300 मेगावाट रही।

कई जगहों पर बिजली कटौती भी हो रही है। हालांकि बिजली विभाग का कहना है कि हमारे पास 17,000 मेगावाट तक बिजली सप्लाई करने की क्षमता है और हम हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। चंडीगढ़ में भी तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

पंजाब में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौमस।

पंजाब के आठ जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट

पंजाब के आठ जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट

आठ जिलो में हीटवेव का रेड अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच राज्य को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसके अनुसार मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, मानसा और फिरोजपुर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रात के समय भी तापमान अधिक रहने की संभावना है।

वहीं, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में कुछ स्थानों पर हीटवेव और रात को अधिक गर्मी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पहाड़ों से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा, संगरूर, रूपनगर और पटियाला में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक चल रह है।

कल से आंधी की भी संभवना

मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 जून को कुछ स्थानों पर लू चलने व हलकी बारिश की संभावना है। 18 तारीख तक अलग-अलग स्थानों पर पर गरज के साथ तूफान, बिजली गिरने व तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसके बाद बारिश की संभावना है।

पंजाब में आज का मौसम

अमृतसर – आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रात को भी तापमान अधिक रहेगा। तापमान 31 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर – आज आसमान साफ रहेगा। धूप तेज चमकेगी और तापमान में वृद्धि होगी। तापमान 29 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना – आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। दिन के साथ ही रात को भी तापमान अधिक रहेगा। तापमान 31 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला – आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। रात में भी तापमान में वृद्धि होगी। तापमान 31 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली – आज आसमान साफ रहेगा। धूप तेज चमकेगी और तापमान में वृद्धि होगी। तापमान 31 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

[ad_2]
पंजाब के 8 जिलों में लू का अलर्ट: तापमान 46 डिग्री पार, कल से आंधी-बारिश की संभावना, बिजली की खपत बढ़ी – Punjab News

Israel strikes Iran LIVE: Israeli military official says nuclear targets hit; explosions heard across Tehran Today World News

Israel strikes Iran LIVE: Israeli military official says nuclear targets hit; explosions heard across Tehran Today World News

बिजली के अघोषित कट लगने पर देर रात फील्ड में उतरे विधायक निखिल मदान Latest Sonipat News

बिजली के अघोषित कट लगने पर देर रात फील्ड में उतरे विधायक निखिल मदान Latest Sonipat News