in

पंजाब के 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट: आदमपुर का तापमान 3.8 डिग्री पहुंचा, चंडीगढ़ शुष्क, कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ – Amritsar News Chandigarh News Updates

पंजाब के 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट:  आदमपुर का तापमान 3.8 डिग्री पहुंचा, चंडीगढ़ शुष्क, कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ – Amritsar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

अमृतसर शहर में हल्की धुंध के बीच चमकता सूरज।

पंजाब-चंडीगढ़ में पिछले तीन दिनों में करीब 5 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, देश के मैदानी इलाकों में पंजाब का आदमपुर सबसे ठंडा रहा, जहां

.

मौसम केंद्र की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, आज पंजाब के 7 जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। जिसमें अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर और मानसा में कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। यानी यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच सकती है। वहीं, आज के अलावा रविवार तक पंजाब में कोहरा देखने को मिलेगा।

पंजाब में 7-8 दिसंबर के लिए जारी धुंध का अलर्ट।

8 दिसंबर से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

8 दिसंबर से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर दो दिन तक रह सकता है। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में हल्की बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद हिमालय की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी के आसार हैं। बर्फबारी हुई तो मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी।

पंजाब में 8 व 9 दिसंबर को बारिश का अनुमान।

पंजाब में 8 व 9 दिसंबर को बारिश का अनुमान।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में आज का दिन

चंडीगढ़- हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 7 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर- धुंध रहने के आसार हैं। तापमान 6 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- धुंध रहने के आसार हैं। तापमान 6 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- धुंध रहने के आसार हैं। तापमान 7 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- धुंध रहने के आसार हैं। तापमान 7 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- हल्की धुंध देखने को मिलेगी। तापमान 8 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

[ad_2]
पंजाब के 7 जिलों में कोहरे का अलर्ट: आदमपुर का तापमान 3.8 डिग्री पहुंचा, चंडीगढ़ शुष्क, कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ – Amritsar News

VIDEO : हिसार में सांसद कुमारी सैलजा बोलीं, भाजपा के विश्वासघात के कारण किसानों का आक्रोश बढ़ा, उन्हें सड़क पर आना पड़ा  Latest Haryana News

VIDEO : हिसार में सांसद कुमारी सैलजा बोलीं, भाजपा के विश्वासघात के कारण किसानों का आक्रोश बढ़ा, उन्हें सड़क पर आना पड़ा Latest Haryana News

एन. रघुरामन का कॉलम:  मुस्कराहट दोधारी तलवार है- यह ठीक भी करती है और खत्म भी Politics & News

एन. रघुरामन का कॉलम: मुस्कराहट दोधारी तलवार है- यह ठीक भी करती है और खत्म भी Politics & News