पंजाब के 5 जिलों में धुंध का येलो अलर्ट: चंडीगढ़ में गिरा तापमान; 27 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, इलाके में बरसेंगे बादल – Amritsar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब में बाहरी हवाओं से ठंड बढ़ रही है।

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पंजाब के औसतन तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली, वहीं चडीगढ़ का तापमान 0.8 डिग्री तक गिरा। लेकिन दिन में खिलने वाली धूप ने लोगों को हलकी राहत दी है।

.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने आज पंजाब में धुंध का असर देखने को मिलेगा। पंजाब के 5 जिले धुंध की चपेट में होंगे। इस येलो चेतावनी के अनुसार पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, लुधियाना और बरनाला में आज धुंध के चलते विजिबिलिटी 100 मीटर के करीब रह सकती है। इसके साथ इन जिलों में कोल्ड वेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद पंजाब के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। इस अनुसार 27 दिसंबर के दिन अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का अनुमान

चंडीगढ़- हल्की धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर- घनी धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 6 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीव रह सकता है।

लुधियाना- घनी धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- हल्की धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- हल्की धुंध के आसार बन रहे हैं। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है।

[ad_2]
पंजाब के 5 जिलों में धुंध का येलो अलर्ट: चंडीगढ़ में गिरा तापमान; 27 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, इलाके में बरसेंगे बादल – Amritsar News

Leave a Comment