[ad_1]
भाखड़ा से छोडे़ गए पानी के बाद पूरी रात लोग चमकौर साहिब व नंगल एरिया में डैमों को मजबूत करते रहे। क्योंकि कई जगह डैमों के कमजोर होने की आशंका था।
पूरा पंजाब यानी की 23 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। पंजाब सरकार के मुताबिक राज्य के 1400 गांव बाढ़ स
.
इनमें सबसे ज्यादा गुरदासपुर 324, अमृतसर में 135, बरनाला में 134 और होशियारपुर के 119 गांव शामिल हैं। बाढ़ की वजह से साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि अब तक तीस लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तीन लोग गायब हैं।
तरनतारन को हाई फ्लड एरिया घोषित
भाखड़ा बांध का जल स्तर 1677 फीट तक पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से तीन फुट नीचे है। फ्लड गेट सात फुट तक खोल दिए गए हैं। लगभग 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हरिके पत्तन हेड वर्क्स पर तीन लाख पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद प्रशासन ने तरनतारन को हाई फ्लड एरिया घोषित किया हुआ है। यह पानी फाजिल्का व फिरोजपुर के कई गांवों तक पहुंचेगा।
फिरोजपुर एरिया में लोगों डैमों को मजबूत करने में जुटे।

चमकौर साहिब में देर रात बचाव कार्य चलता रहा।
केंद्र पंजाब के 60 हजार करोड़ जारी करे
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट का दौरा कर बाढ़ प्रभावित एरिया का जायजा लेंगे। वहीं, पंजाब सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार से उम्मीद जताई है कि रोके हुए 60 हजार करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह केंद्र से अपने हक मांग रहे हैं, भीख नहीं मांग रहे हैं। नकोदर एरिया में आप विधायक इंद्रजीत कौर मान और किसान नेताओं से बाढ़ इंतजाम को लेकर बहसबाजी हुई। आईपीएस एक दिन की सैलरी देंगे
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से राज्य के कई जिले प्रभावित हुए हैं और लाखों लोग कठिनाई झेल रहे हैं। इस संकट की घड़ी में पंजाब पुलिस के सभी आईपीएस अधिकारियों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस अपने लोगों के साथ खड़ी है।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की तरफ से पठानकोट, गुरदासपुर जिलों में कुछ स्थानों पर गरज/बिजली/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी तरह अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएएस नगर जिले में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 24 घंटे में राज्य का तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य से सात डिग्री कम है। अबोहर में 30.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया
[ad_2]
पंजाब के 23 जिले बाढ़ की चपेट में: 1400 गांव प्रभावित, भारी बारिश का येलो अलर्ट, राज्यपाल अमृतसर, गुरदासपुर व पठानकोट का दौरा करेंगे – Punjab News