in

पंजाब के 2 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी: 11 सितंबर तक सुस्त रहेगा मानसून, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान – Amritsar News Chandigarh News Updates

पंजाब के 2 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी:  11 सितंबर तक सुस्त रहेगा मानसून, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान – Amritsar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब के जालंधर में हुई हल्की बारिश।

पंजाब के 2 जिलों जालंधर और कपूरथला में बारिश को लेकर फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट दोपहर 12 बजे तक के लिए जारी किया गया। वहीं, अमृतसर, जालधंर और आसपास के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। गुरुवार दिन खुश्क रहने के कारण औसतन तापमान मे

.

पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में मानसून सुस्त होने लगा है। बीते 24 घंटों में कहीं भी खुलकर बारिश नहीं हुई। जबकि जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में बारिश हुई है। 11 सितंबर तक पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सर्कुलेशन एक्टिव हुआ है। लेकिन ये पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के एरिया तक ही सीमित है। पंजाब और चंडीगढ़ में इसका हल्का असर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून के कमजोर पड़ने पर भी कभी धूप तो कभी बारिश रिपोर्ट हो रही है।

पंजाब व चंडीगढ़ के लिए जारी अलर्ट व पूर्वानुमान

पंजाब में 12 बजे तक जारी बारिश का अलर्ट।

अमृतसर में बटाला रोड पर सुबह हुई हल्की बारिश।

अमृतसर में बटाला रोड पर सुबह हुई हल्की बारिश।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

11 सितंबर तक के लिए जारी अनुमान के अनुसार पंजाब में खुलकर बारिश देखने को नहीं मिलेगी। कुछ इलाकों में बारिश एक्टिव रहेगी। लेकिन तापमान पर इसका असर नहीं होगा। 11 सितंबर तक पंजाब व चंडीगढ़ के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिससे वातावरण में मौजूद नमी में कमी आएगी और चिपचिपाहट से आराम मिलेगा।

पंजाब में 5, चंडीगढ़ में 4 फीसदी अधिक बारिश

पंजाब में 11 सितंबर तक अब बारिश ना के बराबर ही होगी। लेकिन सितंबर महीने के पहले 5 दिन अच्छी बारिश हुई है। पंजाब में 5 दिनों में 5 फीसदी और चंडीगढ़ में 4 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं।

चंडीगढ़ में सितंबर के पहले 5 दिन 36.9 मिमी बारिश सामान्यता होती है। लेकिन, इन दिनों में अभी तक 38.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो 4 फीसदी अधिक है। इसी तरह पंजाब में औसतन सितंबर के पहले पांच दिन 20.7 मिमी बारिश होती है, जबकि अभी तक पंजाब में 21.8 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि बीते सप्ताह 29 अगस्त से 4 सितंबर तक पंजाब में 80 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं।

चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों का तापमान

चंडीगढ़- गुरुवार अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है।

मोहाली- गुरुवार शाम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है।

अमृतसर- गुरुवार शाम का तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है।

जालंधर- बीती शाम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है।

लुधियाना- गुरुवार अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है।

पटियाला- गुरुवार अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 34 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है।

[ad_2]
पंजाब के 2 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी: 11 सितंबर तक सुस्त रहेगा मानसून, 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान – Amritsar News

On rare Haiti trip, Blinken pledges aid and calls for more support Today World News

On rare Haiti trip, Blinken pledges aid and calls for more support Today World News

Haryana: करनाल में ऐतिहासिक हरियाणा सिख सम्मेलन, लाखों सिख करेंगे पंथक मुद्दों पर विचार-विमर्श Latest Haryana News

Haryana: करनाल में ऐतिहासिक हरियाणा सिख सम्मेलन, लाखों सिख करेंगे पंथक मुद्दों पर विचार-विमर्श Latest Haryana News