पंजाब के 14 जिलों में आंधी का अलर्ट: बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा, फरीदकोट में 3.8 डिग्री तापमान दर्ज – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। आज 1 फरवरी को सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में आंधी और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में दिन के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट (पंजाब) में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 14 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली समेत 14 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दूसरी ओर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में गिने-चुने स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। कई जगह 40 मीटर से दृश्यता कम रही मौसम विभाग ने बताया कि 2 फरवरी 2026 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद 3 फरवरी 2026 की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर में आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर ऊंचाई पर बना पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सक्रिय है, जिसका असर मौसम पर बना हुआ है। वहीं, उत्तर भारत के ऊपर तेज़ रफ्तार वाली जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं।इस दौरान पटियाला और अमृतसर में शीत लहर दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में दृश्यता 40 मीटर से भी कम रही। हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि राज्य में 1 फरवरी को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 31 जनवरी और 2 फरवरी को गिने-चुने इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों का मौसम इस तरह रहेगा 2 फरवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3 फरवरी – किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। 4 फरवरी – मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है

[ad_2]
पंजाब के 14 जिलों में आंधी का अलर्ट: बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा, फरीदकोट में 3.8 डिग्री तापमान दर्ज – Chandigarh News