[ad_1]
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित किसानों को तुरंत पंजाब के समान प्रति एकड़ मुआवजा मिलना चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी केंद्र सरकार से राहत पैकेज मांगे। साथ ही पंजाब के किसानों के बराबर प्रदेश के किसानों को मुआवजा दिया जाए। बुधवार को चौटाला कलानौर के जल प्रभावित गांव काहनौर, निगाना व महम खंड के गांव मोखरा, बहलबा, भैणी चंद्रपॉल, बेडवा व सैमाण में किसानों से बातचीत कर रहे थे। साथ में जजपा के जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा एवं जिलाध्यक्ष डाक्टर संदीप हुड्डा भी मौजूद रहे।
[ad_2]
पंजाब के बराबर दिया जाए किसानों को मुआवजा : दुष्यंत चौटाला