[ad_1]
पंजाब में ट्राइडेंट के चेयरमैन रजिंदर गुप्ता का इस्तीफा आज आम आदमी पार्टी सरकार ने मंजूर कर लिया। उन्होंने कुछ दिन पहले पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि वह राज्य
.
बता दें कि यह सीट कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा पद छोड़ने के बाद लुधियाना वेस्ट से चुनाव लड़ा था। लुधियाना वेस्ट की सीट विधायक गुरप्रीत गोगी के देहांत के बाद खाली हुई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव करवाया गया था।
पहले चर्चा थी कि अरविंद केजरीवाल खुद राज्य सभा जाएंगे। इसके बाद मनीष सिसोदिया का नाम आया और फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्य सभा भेजने की बात चली। पंजाब की राज्य सभा सीट पर दिल्ली वाले राज्य सभा जाने का मुद्दा विपक्षी पार्टियों ने उठाया तो तब ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता का नाम चर्चा में आया।
रजिंदर गुप्ता का मंजूर किया गया इस्तीफा
कौन है राजिंदर गुप्ता, जिनके इस्तीफे की हो रही चर्चा…
- पंजाब के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट : राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की यूनिट लुधियाना, बरनाला, धौला में स्थित हैं। लुधियाना में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस है, जबकि बरनाला, धौला और मध्य प्रदेश के बुदनी, भोपाल में कंपनी द्वारा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। कंपनी की चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत विदेश में शाखाएं हैं।
- कंपनी का 5 हजार करोड़ का टर्नओवर : ट्राइडेंट कंपनी का सालाना टर्नओवर 5 हजार करोड़ रुपए से भी ऊपर का है। राजिंदर गुप्ता को पंजाब का धीरूभाई अंबानी भी कहा जाता है। कंपनी टॉवेल, बेडशीट और कॉटन पेपर बनाती है। ट्राइडेंट में तैयार हो रहे उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में एक्सपोर्ट हो रहे हैं। हाल ही में USA में भी कंपनी ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई थी, जहां विदेशी ग्राहकों ने उत्पादों की सराहना की थी।
- उद्योगपति के साथ समाजसेवी भी हैं गुप्ता : राजिंदर गुप्ता मशहूर उद्योगपति तो हैं ही, उसके साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। वह कई धार्मिक और समाजसेवी संगठनों को दान देते हैं। कोरोना काल में भी ट्राइडेंट की तरफ से देश में लाखों PPT किटें और मास्क तैयार कर मुफ्त बांटे गए थे। इसके अलावा वे श्री काली माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन थे। इसके पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
- नौ महीने टाइम मैगजीन ने चुना था पर्सन ऑफ द ईयर : करीब नौ महीने पहले कारोबारी राजिंदर गुप्ता और उनके ट्राइडेंट समूह को अंतर्राष्ट्रीय टाइम मैगजीन के दिसंबर 2024 (पर्सन ऑफ द ईयर) संस्करण में शामिल किया गया था। टाइम के प्रधान संपादक सैम जैकब्स के अनुसार, ट्राइडेंट ग्रुप एक डायवर्सिफाइड वैश्विक समूह है, जिसकी टेक्सटाइल (यार्न, बाथ और बेड लिनन) पेपर (गेहूं के भूसे पर आधारित) और कैमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। ट्राइडेंट समूह एक वैश्विक टेक्सटाइल पावर हाउस के रूप में उभरा है, आज जिनका 61% उत्पादन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रिटेल विक्रेताओं को निर्यात किया जाता है।

करीब नौ माह पहले टाइम मैगजीन में प्रकाशित आर्टिकल।
अब जानिए कैसे शुरू हुई राज्य सभा जाने की चर्चाएं…
इसी साल जून महीने में योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया था राजेंद्र गुप्ता को इसी साल जून महीने में पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष लगाया गया था और उनके पास कैबिनेट रैंक था। उन्होंने राजनीति की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से शुरू की थी। वह शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
संजीव अरोड़ा ने दिया था राज्य सभा सदस्य पद से इस्तीफा आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली पड़ा है, जिसको भरने के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। यह चुनाव 24 अक्टूबर को होना है, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का जीतना तय माना जा रहा है। राज्य की 116 में से 93 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं। तरनतारन की सीट खाली है, जिस पर उपचुनाव होने की घोषणा किसी भी समय हो सकती है।
अरविंद केजरीवाल के साथ राजिंदर के नाम भी चली चर्चा संजीव अरोड़ा के राज्य सभा से इस्तीफा देने के बाद कई लोगों के नाम राज्य सभा के लिए चल रहे थे। इनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया का नाम आया। मुख्यमंत्री भगवंत मान को राज्य सभा भेजने की बात चली थी। पंजाब की राज्य सभा सीट पर दिल्ली वाले राज्य सभा जाने का मुद्दा विपक्षी पार्टियों ने उठाया तो तब ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता का नाम चर्चा में आया। कहा जा रहा है कि संजीव अरोड़ा ने उनके नाम की सिफारिश की।
[ad_2]
पंजाब के इंडस्ट्रियलिस्ट रजिंदर गुप्ता का इस्तीफा मंजूर: राज्यसभा जा सकते हैं; संजीव अरोड़ा के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी सीट – Chandigarh News

