[ad_1]
हाईटेंशन बिजली की तारों की चपेट में आने सेट्राला में लगी आग, ड्राइवर जिंदा चला।
लुधियाना में एक ट्राला हाईटेंशन बिजली की तारों के चपेट में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई और ड्राइवर जिंदा जल गया। जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन बिजली का जोरदार झटका लगा, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
.
मृतक की पहचान होशियारपुर के रहने वाले हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि गिल रोड के पास एक गाड़ी में आग लगी है। मौके पर जब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो वहां एक 16 टायरी ट्राला आग की लपटों में घिरा हुआ था। (पूरी खबर पढ़ें)
जालंधर में ज्वेलर्स पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
घायल दीपू को सिविल अस्पताल ले जाया गया।
जालंधर के लाल बाजार में स्थित जेबीएम ज्वेलर्स के मालिक दीपू पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला MCX ( मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में अवैध रूप से किए गए कारोबार और पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते हुआ है।
हमले में गंभीर रूप से घायल दीपू को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
[ad_2]
पंजाब की बड़ी खबरें: लुधियाना में ट्राला में आग लगी, ड्राइवर जिंदा जला; जालंधर में ज्वेलर्स पर जानलेवा हमला – Mohali News

