पंजाब की बड़ी खबरें: दुनिया के 100 पावरफुल सिखों में पंजाब CM शामिल, लुधियाना अस्पताल से कैदी फरार – Mohali News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब के सीएम भगवंत मान।- फाइल फोटो

दुनिया के 100 प्रभावशाली सिखों की सूची द सिख ग्रुप की तरफ से जारी की गई है। इसमें पहले 10 स्थानों में आठ हस्तियां धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। सूची में पहले नंबर पर संत बाबा कुलवंत सिंह जत्थेदार, श्री हजूर साहिब, दूसरे पर अकाल तख्त साहिब के जत्

.

पंजाब में स्कूलों-अस्पतालों के रंग पर सियासत, AAP के झंडे का रंग बताया

पंजाब के सरकारी स्कूलों व सरकारी अस्पतालों में इन दिनों रंग-रोगन करने का काम चल रहा है। स्कूलों व अस्पतालों पर जो रंग हो रहा है, वही कंबीनेशन आम आदमी पार्टी के झंडे का भी है। विपक्षी दलों ने सरकारी इमारतों के कलर कंबीनेशन पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस विधायक परगट ने भाजपा पर शिक्षा का भगवाकरण करने का आरोप लगाया और आम आदमी पार्टी को भाजपा की B टीम बताया। पूरी खबर पढ़ें…

लुधियाना के अस्पताल से कैदी फरार

लुधियाना के सिविल अस्पताल में सोमवार को पुलिस कस्टडी से कैदी फरार हो गया। आरोपी बोस्टल जेल में बंद था। उसे मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। ASI हरभजन सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ 6 कैदियों को मेडिकल के लिए लाए थे। इनमें से एक को हड्डियों के डॉक्टर के पास ले जाकर दवाई दिला रहे थे। तभी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर वे हथकड़ी से अपना हाथ बाहर निकाल कर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अमृतपाल को सेशन में शामिल होने की अनुमति नहीं खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को संसद के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। उनकी मांग खारिज कर दी गई है। पंजाब सरकार ने इसके पीछे राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताया है।

यह आदेश गृह मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी किया गया। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को अमृतपाल सिंह की याचिका पर सात दिनों में फैसला लेने का निर्देश दिया था। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ है। पहले चरण में यह 13 फरवरी तक चलेगा। सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। फिलहाल अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं।

[ad_2]
पंजाब की बड़ी खबरें: दुनिया के 100 पावरफुल सिखों में पंजाब CM शामिल, लुधियाना अस्पताल से कैदी फरार – Mohali News