[ad_1]
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाड़ी ढ़ोल पर नाचते हुए।
न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर आज शाम एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ‘किंग’ विराट कोहली और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। विराट कोहली ने भले ही आईपीएल इतिहास में अब तक सबसे ज़्यादा 8253 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है, लेकिन
.
सबसे दिलचस्प बात यह है कि मोहाली में कोहली के कुल रन 2.5% ही हैं। ऐसे में आज का मुकाबला उनके लिए खुद को ट्राईसिटी में साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।
न्यू चंडीगढ़ में विराट का डेब्यू मुकाबला
आईपीएल इतिहास में आज का मुकाबला विराट कोहली के लिए भी खास रहेगा क्योंकि वे न्यू चंडीगढ़ के इस नए मैदान पर पहली बार उतरेंगे। मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है — 7 पारियों में 249 रन, एवरेज 62.4 और स्ट्राइक रेट 141.48 है। उनका बेस्ट स्कोर अब तक 67 रन रहा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहुंची चंडीगढ़।
पंजाब के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड
अब तक 33 मुकाबलों में कोहली ने पंजाब के खिलाफ 1031 रन बनाए हैं।
इन पारियों में उनका औसत 35.52 रहा है।
सबसे यादगार पारी रही बेंगलुरु में 113 रन की नाबाद पारी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का स्वागत करते हुए।
ट्राईसिटी में पहला और आखिरी डे-मैच
मैच का समय: दोपहर 3 बजे टॉस और 3:30 बजे मुकाबले की शुरुआत
गेट खुलने का समय: दोपहर 12:30 बजे
पहले 7:30 बजे शुरू होने वाले मैचों के लिए गेट 4:30 बजे खुलते थे।
टिकट गाइड:
सिर्फ फिजिकल टिकट वालों को ही एंट्री मिलेगी।
ऑनलाइन टिकट धारकों को पहले बॉक्स ऑफिस से फिजिकल टिकट लेना होगा।
फैंस को क्या ले जाना है, क्या नहीं

ला सकते हैं (लेकिन अंदर नहीं ले जा सकेंगे):
पानी
घर का बना खाना
इन्हें एंट्री से पहले ही बाहर उपयोग करना होगा। अंदर खरीदने के विकल्प उपलब्ध होंगे।
इन चीजों पर पाबंदी
बैकपैक या लैपटॉप बैग
ड्रोन, लैपटॉप, पावरबैंक
प्रोफेशनल कैमरा
हथियार, लाइटर, सिगरेट, वेप्स
सेल्फी स्टिक, हेलमेट, सिक्के, ज्वलनशील पदार्थ
आईपीएल के टॉप-5 स्कोरर
खिलाड़ी रन
विराट कोहली | 8253 रन |
शिखर धवन | 6769 रन |
रोहित शर्मा | 6684 रन |
डेविड वॉर्नर | 6565 रन |
सुरेश रैना | 5528 रन |
मोहाली में कोहली का IPL रिकॉर्ड
मैच: 7
रन: 204
एवरेज: 27.14
स्ट्राइक रेट: 120
बेस्ट: 67
फिफ्टी: 2
[ad_2]
पंजाब किंग्स V/s RCB के बीच मुकाबला आज: विराट IPL 8253 रन, मोहाली 2.5% रन बनाए, न्यू चंडीगढ़ में पहली बार मैदान में – Chandigarh News