in

पंजाब कांग्रेस प्रधान ने पीएम को लिखा पत्र: राहत पैकेज की मांग, 10 जिलों में भारी नुकसान, धान की फस बर्बाद – Punjab News Chandigarh News Updates

पंजाब कांग्रेस प्रधान ने पीएम को लिखा पत्र:  राहत पैकेज की मांग, 10 जिलों में भारी नुकसान, धान की फस बर्बाद – Punjab News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। वड़िंग ने केंद्र सरकार से तुरंत राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने बताया कि राज्य के 23 जिलों में बाढ़ का असर है। फसलों से लेकर लोगों

.

10 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

राजा वड़िंग ने पत्र में कहा है कि पंजाब में आई भयंकर बाढ़ से हुई तबाही पर ध्यान देने की ज़रूरत है। राज्य के सभी 23 जिले प्रभावित हुए हैं, जिनमें गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, पटियाला, होशियारपुर, संगरूर और बटाला सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं।

पंजाब को तुरंत मदद की ज़रूरत

अब तक बाढ़ के कारण जान-माल और फसलों का भारी नुकसान हो चुका है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। बहुत से लोगों को अभी तक सही राहत और मदद नहीं मिल पाई है। गृह मंत्रालय ने स्थिति का जायज़ा लेने के लिए टीमें बनाई हैं, लेकिन पंजाब को तुरंत मदद की ज़रूरत है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्र की कॉपी

1300 गांव डूब चुके हैं

राजा वड़िंग ने बताया कि अब तक हुए नुकसान का अनुमान हज़ारों करोड़ रुपये से ज़्यादा है। करीब 1300 गांव पूरी तरह डूब चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हैं। फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं।

धान की फसल बर्बाद

धान की वही फसल, जो पूरे देश के करोड़ों लोगों का पेट भरती है, अब बर्बादी के कगार पर है। यह एक बड़ी प्राकृतिक आपदा है, जिससे अकल्पनीय नुकसान हुआ है। ऐसे समय पर देश का फर्ज़ है कि पंजाब और पंजाब के किसानों के साथ खड़ा हो।

पंजाब में के घरों में हुआ बारिश की पानी।

पंजाब में के घरों में हुआ बारिश की पानी।

किसानों को पुनर्वास की जरूरत

बाढ़ के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है, जिनके लिए तुरंत इलाज की व्यवस्था जरूरी है। खेतों में बाढ़ का पानी जमा होने से मिट्टी पर गाद जम जाएगी। इसे दोबारा खेती योग्य बनाने के लिए किसानों को अतिरिक्त मेहनत और साधनों की ज़रूरत होगी।

इसलिए किसानों को इस सीजन के लिए मुफ्त खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे फिर से खेती शुरू कर सकें और अपनी ज़िंदगी पटरी पर ला सकें।

राजा वड़िंग ने कहा कि अंतर-मंत्रालयी कमेटियां अपना काम समय पर करेंगी, लेकिन पंजाब इतना इंतज़ार नहीं कर सकता। बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरंत मदद और पुनर्वास चाहिए। इसलिए केंद्र सरकार से अपील है कि पंजाब के लिए तुरंत और बड़ा आर्थिक राहत पैकेज जारी किया जाए

[ad_2]
पंजाब कांग्रेस प्रधान ने पीएम को लिखा पत्र: राहत पैकेज की मांग, 10 जिलों में भारी नुकसान, धान की फस बर्बाद – Punjab News

महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम से शुरू हुई नई AC बस, क्या होगी टाइमिंग और किराया? सब जानिये Haryana News & Updates

महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम से शुरू हुई नई AC बस, क्या होगी टाइमिंग और किराया? सब जानिये Haryana News & Updates

रुटीन में शामिल कर लें यह ड्रिंक, बढ़ती उम्र के साथ कम हो जाएगा मसल्स लॉस Health Updates

रुटीन में शामिल कर लें यह ड्रिंक, बढ़ती उम्र के साथ कम हो जाएगा मसल्स लॉस Health Updates