in

पंजाब कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन आज: केंद्र सरकार के खिलाफ जुटेगी सारी लीडरशिप, सेबी प्रमुख को पद से हटाने की मांग – Punjab News Latest Haryana News

पंजाब कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन आज:  केंद्र सरकार के खिलाफ जुटेगी सारी लीडरशिप, सेबी प्रमुख को पद से हटाने की मांग – Punjab News Latest Haryana News


पंजाब कांग्रेस को आज चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब कांग्रेस की तरफ आज चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राज्य की सारी लीडरशिप शामिल होगी। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ ही रहेगा। इस दौरान भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) प्रमुख को उनके पद से हटाने व इस मामले की जेपीसी जांच करव

.

सेबी दफ्तर का घेराव करने जाएंगे

कांग्रेस की तरफ से चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन रखा गया है। सारे जिलों के नेता पहले वहां पर जुटेंगे। इनमें सारे विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, सांसद व समर्थक शामिल रहेंगे। इसके बाद वह सेक्टर-17 स्थित सेबी के कार्यालय की तरफ जाने की कोशिश करेंगे। हालांकि पुलिस की तरफ से वहां पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही उन्हें कांग्रेस भवन के पास ही रोका जाएगा।

कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई जानकारी।

प्रदर्शन के बहाने शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस इस बार केंद्र सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक है। इससे पहले नीट मामले में भी कांग्रेस की तरफ से चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया गया था। इसमें कांग्रेस के सारे नेता शामिल हुए थे। साथ ही उन्होंने गिरफ्तारी तक दी थी।

इसके अलावा NSUI की तरफ से इस मामले में प्रदर्शन किया गया था। वहीं, आज यह बड़ा संघर्ष होने जा रहा है। इसी बहाने कांग्रेस भी अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। क्योंकि जालंधर वेस्ट उप चुनाव के बाद से कांग्रेस नेता ज्यादा एक्टिव नहीं है।

पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन में जुटे कांग्रेसी नेता व समर्थक । (फाइल फोटो)

पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन में जुटे कांग्रेसी नेता व समर्थक । (फाइल फोटो)

नवजोत सिंह सिद्धू पर भी रहेगी नजरें

कांग्रेस की तरफ से आज यह प्रदर्शन पूरे देश में किया जा रहा है। लगभग सभी राज्यों में इस संबंधी प्रदर्शन पहले से तय है। लेकिन अगर पंजाब के नेताओं की बात करें तो कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के अलावा किसी भी तरफ से इस संबंधी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं की गई ।

हालांकि कांग्रेस पार्टी कार्यालय की तरफ से इस संबंधी सभी नेताओं को मैसेज कर दिए गए हैं। साथ ही साथ ही सभी को सही समय पर पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं, आज निगाह कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी रहेगी कि क्या प्रदर्शन में शामिल होने या नहीं ।

क्योंकि वह काफी समय से प्रदेश कांग्रेस से दूरी बनाकर चल रहे हैं। हालांकि कुछ दिनों से वह एक्टिव जरूरी नजर आ रहे हैं।



Source link

हरियाणा के 2 जिलों में बारिश का अलर्ट:  मानसूनी हवाओं से तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट, रोहतक में सबसे ज्यादा बरसे बादल – Haryana News Latest Haryana News

हरियाणा के 2 जिलों में बारिश का अलर्ट: मानसूनी हवाओं से तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट, रोहतक में सबसे ज्यादा बरसे बादल – Haryana News Latest Haryana News

बारबाडोस के बाद अब पाकिस्तान में तिरंगा गाड़ेगी टीम इंडिया? जय शाह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी Today Sports News

बारबाडोस के बाद अब पाकिस्तान में तिरंगा गाड़ेगी टीम इंडिया? जय शाह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी Today Sports News