पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के स्टंट की ट्रोलिंग: बिना हेलमेट दोनों हाथ छोड़ चलाई हार्ले डेविडसन बाइक; गुस्साए फैंस बोले- फुकरा – Ludhiana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

दोस्तों के साथ हाथ छोड़कर बाइक चलाे सिंगर मनकीरत औलख।

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हार्ले डेविडसन बाइक पर स्टंटबाजी महंगी पड़ गई। इसका वीडियो वायरल होते ही उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है। फैंस भी इससे नाखुश हैं।

.

वह मनकीरत औलख को फुकरा तक कह रहे हैं। एक यूजर सुदीप ने तो नसीहत तक दे डाली कि दिलजीत दोसांझ व गुरदास मान इतने बड़े स्टार हैं लेकिन वह ऐसा काम नहीं करते।

फैंस इसे पैसों का शो-ऑफ करार दे रहे हैं। कुछ लोग इसे यूथ को गलत मैसेज देने की बात लिख रहे हैं। यह वीडियो मोहाली का बताया जा रहा है।

हालांकि, मनकीरत औलख की तरफ से इसको लेकर अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। पुलिस की तरफ से भी बिना हेलमेट हाथ छोड़कर बाइक चलाने को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

राहगीर को हाथ हिलाकर आवाज मारते सिंगर मनकीरत औलख।

वायरल VIDEO में क्या दिखाई दे रहा मनकीरत औलख सड़क पर अपने 5 दोस्तों के साथ हार्ले डेविडसन बाइक पर मस्ती करने निकले। मनकीरत बाइक राइड करते समय आस-पास के लोगों को आवाज लगाते हुए भी नजर आए। उनके पांचों दोस्तों ने उन्हें पूरी तरह से अपनी बाइकों के बीच में घेरा डाला हुआ। मनकीरत बाइक की रुक-रुक कर रेस देकर आवाज मारते नजर आए।

पहले मनकीरत के हेंडल से बाइक पर एक हाथ छोड़ा फिर कुछ ही सेकेंड बाद उन्होंने दूसरा हाथ छोड़ दिया। मनकीरत के दोनों हाथ छोड़ कर बाइक चलाता देख उनके पीछे बाइक पर आ रहे एक अन्य दोस्त ने भी हाथ छोड़ दिए। इस तरह से मनकीरत ने जमकर ट्रैफिक नियमों की खिल्ली उड़ाई।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर को लेकर विवादों में रहे मनकीरत औलख मनकीरत औलख सुर्खियों में तब आए थे, जब 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई। मूसेवाला के फैंस ने मनकीरत को लॉरेंस का कॉलेज फ्रेंड बताकर मूसेवाला की मुखबिरी के आरोप लगाए। सिंगर के लॉरेंस गैंग से रिलेशन तक बताए। हालांकि, मनकीरत ने खुद इससे इनकार किया। पुलिस जांच में भी उन्हें इसमें क्लीन चिट मिली।

उधर, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे की मौत के बाद उन गायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जो जेल में अखाड़ा लगा चुके हैं और कई लॉरेंस के करीबियों को मिलने की बातें करते हैं। दरअसल, उन्होंने मनकीरत पर इशारों में हमला बोला था, जिन्होंने इसको लेकर एक पोस्ट भी किया था।

मनकीरत औलख की तरफ से 2014 में डाली गई पोस्ट।

मनकीरत औलख की तरफ से 2014 में डाली गई पोस्ट।

दूसरी ओर मनकीरत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके तो मूसेवाला की फैमिली से बहुत अच्छे रिलेशन हैं। मूसेवाला हत्याकांड के बाद मनकीरत ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें और उनके बच्चों को खतरा महसूस हो रहा है।

बंबीहा गैंग से धमकी मिल चुकी मनकीरत औलख मोहाली के सेक्टर-71 स्थित होम लैंड हाइट में परिवार सहित रहते हैं। उन्हें साल 2022 में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी लिखा था कि केवल 10 मिनट का फर्क रहा, वर्ना स्वर्ग सिधार जाता। जैसे ही यह मामला सामने आया तो इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आ गई थी। साथ ही उन्हें सिक्योरिटी दी गई थी।

मनकीरत औलख इन गीतों को लेकर रहे विवादों में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख गाने में गन कल्चर को लेकर भी विवादों में रहते हैं। हाल ही में उनके नए सॉन्ग असलहा को लेकर भी सवाल उठे। जालंधर में उनके खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज करने की भी मांग की गई। इससे पहले मनकीरत का गीत गैंगलेंड भी विवादों में रहा था।

मनकीरत औलख अपने की गानों को लेकर विवादों में रहे, जिनमें गन कल्चर को प्रमोट करने का आरोप लगा।

मनकीरत औलख अपने की गानों को लेकर विवादों में रहे, जिनमें गन कल्चर को प्रमोट करने का आरोप लगा।

कबड्‌डी खिलाड़ी का सपना, सिंगर बन गए मनकीरत मनकीरत औलख का शुरुआती झुकाव कबड्डी की ओर था। वे राष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहते थे, लेकिन चोट के कारण उनका खेल करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा। 2015 में रिलीज हुआ गाना काका जी उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना। इसके बाद बदनाम सॉन्ग ने उन्हें युवाओं के बीच बड़ी पहचान दिलाई। उनके गानों की खासियत है तेज बीट, देसी अंदाज और स्टाइलिश वीडियो ने उन्हें युवाओं के बीच अच्छे मुकाम तक पहुंचाया।

[ad_2]
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के स्टंट की ट्रोलिंग: बिना हेलमेट दोनों हाथ छोड़ चलाई हार्ले डेविडसन बाइक; गुस्साए फैंस बोले- फुकरा – Ludhiana News