पंजाबी सिंगर की गाड़ी का पीछा कर फायरिंग: बोले- 140km/h की स्पीड से कार दौड़ाकर बचा, पुलिस ने घर जाने से रोका, होटल में ठहराया – Jalandhar News Chandigarh News Updates

[ad_1]

अपने एक गाने में पंजाबी सिंगर राणा सहोता। – फाइल फोटो

मशहूर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर नवांशहर के पास अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमले की कोशिश की। एक संदिग्ध काले रंग की कार ने सिंगर का पीछा किया और उन्हें जबरन रोकने का प्रयास किया। जब राणा सहोता ने खतरा भांपते हुए गाड़ी नहीं रोकी, तो बदमाशों ने फायरिंग

.

बदमाशों से बचने के लिए सिंगर ने 140 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चलाई और पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह घर नहीं गए, बल्कि पुलिस ने उन्हें एक होटल में ठहराया।

यह पूरी कहानी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। राणा सहोता ‘तेरी किन्ने खिच्च ली पतंग वाली डोर’ फेम मशहूर पंजाबी सिंगर कुलदीप धामी के भांजे हैं।

अपने एक गाने में अपनी को-स्टार के साथ सिंगर राणा सहोता। – फाइल फोटो

घटना के बारे में सिंगर ने सोशल मीडिया पर लिखा…

  • गाड़ी में बैठे लोगों ने हमें रोकने की कोशिश की: सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 7 मार्च की रात लगभग साढ़े 10 बजे मैं मोहाली से अपने गांव बड़ा पिंड (गोराया) लौट रहा था। उस समय कशविंदर मेरे साथ था। बछवां में आखिरी टोल प्लाजा पार करने के बाद सड़क पर लगभग 3 किलोमीटर आगे एक कार की लाइट हमारी ओर चमकाना शुरू हुई। उसमें बैठा व्यक्ति लाइट चमकाकर हमें रुकने का इशारा कर रहा था और खुद सड़क किनारे पर आकर रुक गया।
  • कार सवारों ने हवा में गोलियां चलाईं: सिंगर ने लिखा- कशविंदर को कुछ खतरा महसूस हुआ तो उसने मुझे वाहन न रोकने की सलाह दी। कुछ ही देर बाद कार में सवार लोगों ने एक हथियार दिखाया और हमें रोकने की कोशिश में हवा में कई गोलियां चलाईं।
  • बचने के लिए मैंने तेज गाड़ी दौड़ाई: राणा लिखते हैं- खतरे को देखते हुए मैंने अपनी गाड़ी नहीं रोकी और उनसे दूर जाने के लिए मैंने अपनी गाड़ी लगभग 135 से 140 किमी/घंटा की स्पीड से भगाना शुरू कर दी। इसके बाद हम सीधे बंगा के पुलिस स्टेशन गए और पूरे समय मेन हाईवे पर ही रहे।
  • मैं आज भी सदमे में हूं: सिंगर ने बताया- मैं 2009 से नियमित रूप से भारत आ रहा हूं, और अक्सर यहां ज्यादा दिन तक भी रहता हूं, लेकिन मैंने पहले कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया। यह घटना बहुत डरावनी थी, और मैं अभी भी सदमे में हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि हम सुरक्षित रूप से पहुंचने में सफल रहे और कुछ गंभीर नहीं हुआ। पुलिस ने हमारी सहायक की और वह मामले की जांच भी कर रही है।

राणा सहोता की लिखी पोस्ट…

पुलिस से जांच की मांग की

राणा सहोता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर हम केवल मनोरंजन करते हैं, लेकिन इस तरह के हमले हमें मानसिक तौर पर तोड़ देते हैं। प्रशासन को दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

पुलिस CCTV की जांच कर रही

शिकायत मिलने के बाद नवांशहर पुलिस हरकत में आ गई। बंगा थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस काले रंग की कार का नंबर और हमलावरों के चेहरे पहचाने जा सकें। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाबी सिंगर जस्सी बोले- डेरे चिट्‌टे से ज्यादा खतरनाक:माइंडवॉश करते हैं; मैं कब्रों-मजारों पर नहीं गाता, लुधियाना में ₹35 लाख का ऑफर ठुकराया

‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ फेम पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने कहा कि वह कब्रों पर जाकर नहीं गाते, चाहे कोई उन्हें करोड़ों रुपए क्यों न दे। जस्सी यहीं नहीं रूके उन्होंने डेरों को चिट्‌टा, ड्रग बेचने से भी खतरनाक बता दिया। एक इंटरव्यू में जस्सी ने कहा कि डेरों को प्रमोट करना चिट्‌टा बेचने से भी खतरनाक है क्योंकि यहां लोगों का माइंडवॉश किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]
पंजाबी सिंगर की गाड़ी का पीछा कर फायरिंग: बोले- 140km/h की स्पीड से कार दौड़ाकर बचा, पुलिस ने घर जाने से रोका, होटल में ठहराया – Jalandhar News