पंजाबी मूल की पूर्व मेयर करप्शन केस में घिरीं: सिटी हॉल मामले में कनाडा पुलिस की रेड; पिता वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर रहे – Ludhiana News Today World News

[ad_1]

ज्योति गोंडेक, जिनके घर पर पुलिस ने रेड की।- फाइल

कनाडा के कैलगिरी शहर की मेयर रह चुकी पंजाबी मूल की ज्योति गोंडेक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कैलगरी सिटी हॉल से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले की जांच तेज हो गई है। रायल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने ज्योति गोंडेक के घर रेड कर उनका मोबाइल व अन्य डिवाइस ज

.

ज्योति गोंडेक पर कैलगरी सिटी हॉल में भ्रष्टाचार व ब्रीच ऑफ ट्रस्ट के आरोप हैं। यह मामला अक्टूबर 2025 में सामने आई एक शिकायत के बाद शुरू हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सिटी हॉल के कुछ निर्णयों में नियमों का उल्लंघन हुआ और कुछ व्यक्तियों या संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। इसी के आधार पर RCMP ने प्रारंभिक जांच शुरू की।

जांच अफसरों को शक है कि फैसलों में पारदर्शिता नहीं अपनाई गई। इसी कारण अब उस समय के प्रमुख पदाधिकारियों और उनके कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उसी जांच के तहत पूर्व मेयर का मोबाइल फोन व अन्य डिवाइस पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

ज्योति गोंडेक के इंस्टाग्राम पर 23 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पूर्व मेयर गोंडेक से जुड़ा पूरा मामला जानिए…

  • 2021 से 2025 के कार्यकाल को लेकर शिकायत: ज्योति गोंडेक 2021 से 2025 तक कनाडा के कैलगरी शहर की मेयर रही हैं। उनके कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों व कार्यों पर सवाल खड़े हुए हैं। एक शिकायतकर्ता ने शिकायत में आरोप लगाए थे कि कैलगरी सिटी हॉल में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और मेयर पर ब्रीच ऑफ ट्रस्ट के आरोप भी लगाए।
  • कम्युनिकेशन डिवाइस में सबूतों का शक: RCMP के अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल उपकरण में ऐसे मामलों के अहम सबूत होते हैं। फोन, ईमेल, मैसेज और अन्य डिजिटल संचार के जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि किसी निर्णय प्रक्रिया के दौरान किन-किन लोगों के बीच बातचीत हुई और उन पर क्या दबाव डाले गए हैं।
  • पूर्व मेयर समेत पार्षदों के मोबाइल भी जब्त: इस केस में सिर्फ पूर्व मेयर ही नहीं, बल्कि अन्य नगर पार्षदों और संबंधित अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, RCMP ने कुछ अन्य लोगों के डिवाइस भी जब्त किए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। सभी संबंधित व्यक्तियों ने जांच में सहयोग करने की बात कही है।
  • सबूत मिले तो आरोप तय होंगे: RCMP ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल जांच का हिस्सा है और अभी तक किसी के खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं। ज्योति गोंडेक और अन्य संबंधित लोग जांच में सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। RCMP के अफसरों ने साफ कर दिया कि बिना सूबतों के किसी को तंग नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस डिजिटल डेटा की जांच पूरी करेगी और यदि पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो आरोप तय किए जा सकते हैं।
ज्योति गोंडेक 2021 से 2025 तक कनाडा के कैलगरी शहर की मेयर रही हैं

ज्योति गोंडेक 2021 से 2025 तक कनाडा के कैलगरी शहर की मेयर रही हैं

कैलगरी की पहली महिला मेयर, पिता WSO बोर्ड मेंबर रहे ज्योति गोंडेक कनाडा के कलगरी में पहली महिला मेयर बनीवे पंजाबी मूल की नेता हैं और शहरी विकास, नीति-निर्माण व सामाजिक मुद्दों पर अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती हैं। ज्योति गोंडेक के पिता जसदेव सिंह पेशे से वकील थे और वो वर्ल्ड सिख आर्गेनाइजेशन के बोर्ड मैंबर भी रहे। ज्योति गोंडेक के पिता पहले लंदन में रहे और उसके बाद कनाडा शिफ्ट हो गए थे। वो WSO के साथ जुड़कर सिख धर्म का प्रचार प्रसार करते रहे।

[ad_2]
पंजाबी मूल की पूर्व मेयर करप्शन केस में घिरीं: सिटी हॉल मामले में कनाडा पुलिस की रेड; पिता वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर रहे – Ludhiana News