[ad_1]
पंचकूला से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। सेक्टर-10 पुलिस चौकी की टीम ने तकनीकी जांच और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से इस गुत्थी को सुलझाते हुए किशोरी को वापस लाकर उसके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। जानकारी के अनुसार, किशोरी का अपने माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह बीते 12 मार्च को बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर 14 मार्च को सेक्टर-5 थाना में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश, एएसआई नीरज कुमार, महिला सिपाही नीरू और एसपीओ जगजीत सिंह शामिल थे। जयपुर में सहेली के घर रही थी पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए किशोरी का पता लगाया, जिससे पता चला कि वह जयपुर में अपनी एक सहेली के घर पर रह रही है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी और किशोरी को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। पंचकूला वापस लाने के बाद किशोरी का उचित मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। DCP पंचकूला सृष्टि गुप्ता की अपील डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अभिभावकों से एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था एक संवेदनशील दौर होता है, ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों के साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि संवाद की कमी ही अक्सर ऐसे कदमों का कारण बनती है, इसलिए बच्चों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें और उनके मन के विचारों को समझने की कोशिश करें ताकि घर में सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण बना रहे।
[ad_2]
पंचकूला से लापता हुई किशोरी जयपुर से बरामद:सहेली के घर मिली; माता-पिता से झगड़ा होने पर बिना बताए गई थी


