पंचकूला में DC ने किया अनाजमंडियों का निरीक्षण: फसलों की खरीद और उठान व्यवस्था का लिया जायजा, सभी व्यवस्थाएं करवाएं सुनिश्चित – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]

पंचकूला अनाजमंडी में निरीक्षण करते हुए डीसी सतपाल शर्मा।

हरियाणा के पंचकूला में DC सतपाल शर्मा ने रबी सीजन 2026-27 गेहूं की आवक को लेकर रायपुररानी व बरवाला अनाजमंडियों का दौरा किया। गेहूं फसल की आवक और उठान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में

.

पंचकूला अनाजमंडी में अधिकारियों व आढतियों से बातचीत करते हुए डीसी सतपाल शर्मा।

जांच की गेहूं की नमी डीसी ने कहा कि जिले में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। आने वाले समय में मंडियों में गेहूं की आवक और ज्यादा होने वाली है। इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों का पुख्ता प्रबंध रखें ताकि जिले के किसानों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने बरवाला अनाजमंडी में नमी मशीन से गेहूं की जांच की। उन्होंने इस दौरान मंडी में मौजूद किसानों व आढतियों से बातचीत भी की।

पंचकूला में निरीक्षण करते हुए डीसी सतपाल शर्मा।

पंचकूला में निरीक्षण करते हुए डीसी सतपाल शर्मा।

48 घंटे में बैंक खाते में करवाएं ट्रांसफर

अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसानों को उनकी बेची गई फसल का भुगतान अधिकतम 48 घंटे के भीतर उनके पंजीकृत बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित कर दिया जाए। उन्होंने जिला के किसानों को बताया कि मार्केट कमेटी का कार्यालय भी 24 घंटे कार्यरत है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

[ad_2]
पंचकूला में DC ने किया अनाजमंडियों का निरीक्षण: फसलों की खरीद और उठान व्यवस्था का लिया जायजा, सभी व्यवस्थाएं करवाएं सुनिश्चित – Panchkula News