[ad_1]
पंचकूला में मीटिंग लेते हुए एसीएस एके सिंह।
हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-32 में विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज बनाने का काम चल रहा है। इस प्रतिष्ठित शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए पीएमडीए द्वारा लगभग 173.48 करोड़ रुपये की राशि मंजूरी की गई है। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए), हरियाणा शहरी विकास
.
सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एके सिंह ने स्पष्ट किया कि पंचकूला के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। विभिन्न विभागों, विकास प्राधिकरणों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसीएस एके सिंह को जिला पंचकूला के विकास मामलों का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
पंचकूला बैठक में मौजूद अधिकारी।
2 दिन में सौंपे विकास कार्यों का ब्यौरा
एसीएस सिंह ने अधिकारियों को अगले दो दिनों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम, पंचकूला द्वारा पीएमडीए को सौंपे जाने वाले विकास कार्यों और संपत्तियों का ब्यौरा उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। नगर निगम ने कुल 30.84 किलोमीटर लंबाई वाली 38 सड़कें और एचएसवीपी ने 16.35 किलोमीटर लंबाई वाली 20 सड़कें पीएमडीए को सौंप दी हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्विस रोड का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड आदि का पूरा रिकॉर्ड भी पीएमडीए को स्थानांतरित किया जाए।
सेक्टर-1 में डेवलप होगा वॉकर्स पार्क
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेक्टर 1 एमडीसी में राजीव गांधी वॉकर्स पार्क को एचएसवीपी द्वारा अपने फंड से विकसित करेगा और प्रोजेक्ट के लिए ड्रॉइंग पीएमडीए द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। पंचकूला में प्रत्येक राउंडअबाउट पर फूलों और हरे भरे पौधों की खास किस्म लगाई जाए, ताकि हर चौराहा एक अलग और सौंदर्यपूर्ण दृष्टि प्रस्तुत करे।
[ad_2]
पंचकूला में 173.48 करोड़ से बनेगी वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज: एसीएस एके सिंह ने की विकास कार्यों की समीक्षा, सेक्टर-1 में विकसित होगा वॉकर्स ट्रैक – Panchkula News

