पंचकूला में हाईवे किनारे फेंकी एक्सपायर दवाइयां: वन्य जीवों के लिए सरंक्षित एरिया, प्रदूषण अधिकारी बोले- करवा रहे जांच – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंचकूला में यमुनानगर को जाने वाले हाईवे के किनारे एक्सपायरी डेट की दवाओं की खेप को खुले में फेंका गया है। दवाओं की खेप खुले में पड़े होने के कारण हाइवे से गुजर रहे लोग उनकी तरफ जाकर बार-बार चेक कर रहे हैं। पंचकूला के नाडा साहिब एरिया में दवाओं को फेंका गया है। मोरनी कट के पास वाले इस एरिया को वन्य जीवों के लिए संरक्षित किया गया है। एक्सपायरी डेट की दवाएं खुले में फेंकने के कारण वन्य जीवों के लिए भी यह खतरा बन गया है। हालांकि अभी प्रदूषण विभाग की टीम को इसकी जानकारी नहीं थी। खुले में बायो मेडिकल वेस्ट को फेंकने कानूनन अपराध भी है। मौके पर हालात को देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने हाइवे किनारे गाड़ी को खड़ा कर इन्हें यहां पर फेंक दिया है। करवा रहे हैं जांच : सुधीर मोहन प्रदूषण विभाग के RO सुधीर मोहन से जब इसके बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। तुरंत टीम को भेजकर बॉयो मेडिकल वेस्ट की डिस्पोज ऑफ करवाया जा रहा है। इसकी जांच की जाएगी, आखिर किसने इस प्रकार से खुले में बॉयो मेडिकल वेस्ट को फेंका है। ऐसा करने पर 5 साल की जेल और एक लाख रुपए जुर्मान का नियम है।

[ad_2]
पंचकूला में हाईवे किनारे फेंकी एक्सपायर दवाइयां: वन्य जीवों के लिए सरंक्षित एरिया, प्रदूषण अधिकारी बोले- करवा रहे जांच – Panchkula News