[ad_1]
पंचकूला में रिटायर्ड टीचर के साथ 16.20 लाख का फ्रॉड किया गया। फ्रॉड होने के बाद टीचर ने पंचकूला साइबर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पंचकूला के पिंजौर स्थित डीलक्स एनक्लेव निवासी चरण सिंह ने बताया कि वह फरवरी वर्ष 2025 में केंद्रीय विद्यालय ITBP भानु पंचकूला से टीचर के पद से रिटायर्ड हो चुका है। 7 जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसने फेसबुक पर एक्सिस बैंक के नाम से ब्लाकट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन देखा। जिसमें ब्लाकट्रेडिंग करके अच्छा रिटर्न कमाने बारे दर्शाया गया था। 11 ट्रांजैक्शन से भेजे 16.20 लाख रिटायर्ड टीचर ने लिंक पर क्लिक किय तो उसे एक ग्रुप में एड कर लिया गया। जिसमें बताया गया कि इन्वेस्टमेंट पर 8 से 25 प्रतिशत रिटर्न होगी। उनके कहनें पर टीचर ने शुरूआत में 20 हजार रुपए इन्वेस्ट किए। उसके बाद वह लगातार 10 बार में 16.20 लाख रुपए ट्रांसफर कर गया। उसके वॉलेट में 35 लाख रुपए दिखाए गए, लेकिन विड्राल करना चाहा तो नहीं वह नहीं कर सका। चल रही है जांच : SHO युद्धवीर पंचकूला के साइबर थाना इंचार्ज युद्धवीर ने बताया कि पीड़ित टीचर की शिकायत पर धारा 318(4), 61(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन खातों की जांच चल रही है कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच चल रही है।
[ad_2]
पंचकूला में रिटायर्ड टीचर से 16.20 लाख का ठगे:ट्रेडिंग में मोटे प्रॉफिट का दिया लालच, विड्राल करने पर नहीं निकले रुपए


