पंचकूला में तेज रफ्तार ऑडी का कहर: पल्सर बाइक को मारी टक्कर, बच्चे सहित 2 की हालत गंभीर, चंडीगढ़ PGI रेफर – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंचकूला में तेज रफ्तार ऑडी का कहर बुधवार रात देखने को मिला। ऑडी की टक्कर से बाइक सवार बच्चे सहित 2 लोग घायल हो गए। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पंचकूला शहर के सेक्टर-7 में एक ऑडी गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के पार्टस अलग हो गए। गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार करीब 7 वर्षीय अनिल और युवक अजय घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की टूट गया पैर
मौली जागरण निवासी अनिल और अजय बाइक पर सवार होकर सेक्टर 7 में से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक आडी गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में अजय की एक टांग टूट गई और अनिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है की आडी चालक युवक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]
पंचकूला में तेज रफ्तार ऑडी का कहर: पल्सर बाइक को मारी टक्कर, बच्चे सहित 2 की हालत गंभीर, चंडीगढ़ PGI रेफर – Panchkula News